होम अप्लाएंसेज

500 रुपये खर्च करके कूलर को बनाएं AC, गर्मी से मिलेगी राहत

कूलर को AC बनाने का आसान तरीका इस डिवाइस का करें कूलर में इस्तेमाल रिमोट से कर सकेंगे कूलर को कंट्रोल
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2019, 10:30 AM IST
Cool Connect remote controller
500 रुपये खर्च करके कूलर को बनाएं AC, गर्मी से मिलेगी छुट्टी

नई दिल्ली: गर्मी शुरू होते ही सोचने लगते हैं कि घर के लिए कूलर लेना सही होगा या फिर एसी ( AC)। कई बार एसी लेने का दिल करता है, लेकिन फिर बिजली के बिल की टेंशन की वजह से उसे खरीदने से कतराने लगते हैं और सोचते हैं कि इस बार भी कूलर का ही इस्तेमाल कर लेते हैं, इससे बिजली बिल भी कम आएगा। चलिए आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने कूलर को एसी बना सकते हैं और एसी न खरीदने का दुख भी नहीं होगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर में ऐसा कौन सा डिवाइस है जो आपके कूलर को एसी बना देगा। तो बता दें कि इस डिवाइस का नाम कूल कनेक्ट रिमोट कंट्रोलर ( Cool Connect remote controller ) है, जिसे आपको अपने कूलर के अंदर कनेक्ट करना है। इसके बाद आपका कूलर Air conditioner बन जाएगा। इस डिवाइस की खासियत है कि ये कूलर के अंदर हवा के टेंप्रेचर को कंट्रोल करता है। बता दें कि बाजार में इसकी कीमत 500 से 1000 रुपये है।

Cool Connect remote controller के साथ आपको रिमोट भी मिलेगा, जिससे आप अपने कूलर के टेंपरेचर को कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसे कूलर में लगाने के बाद वाटर पंप को भी आपको मैनुअल तरीके से ऑन-ऑफ नहीं करना पड़ेगा। यानी टेंपरेचर बढ़ते ही ये ऑटोमैटिक कूलर के वाटर पंप को चला देगा और जैसे टेंपरेचर आपकी तय सीमा पर आ जाएगा तो ये मशीन पंप को अपने आप बंद कर देगा। इतना ही नहीं आप रिमोट के जरिए कूलर की स्पीड भी सेट कर सकते हैं इसके लिए बार-बार उठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मशीन में 1 से 9 नंबर तक की स्पीड के विकल्प दिए गए हैं।

Published on: