नई दिल्ली:Samsung Galaxy M30 आज एक बार फिर फ्लैश सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया ( Amazon India ) या फिर कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कंपनी ने Samsung Galaxy M30 को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है। इनमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,900 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।