राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक से जानिए कैसा रहेगा 01 अक्टूबर

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक से जानिए कैसा रहेगा 01 अक्टूबर
2 min read
Oct 01, 2019
ank_jyotish.jpg

अंक 01: मन में उठी जिज्ञासा पूरी करने के चक्कर में अनजाने में हुई गलती परेशानी खड़ी कर देगी। कारोबार के लिए मुश्किल से मिले ऋण का उपयोग सावधानी से करें। अनुकूलता के लिए शिव-पार्वती के दर्शन कर कार्य शुरू करें।


अंक 02: कारोबार में नुकसान की संभावना देखते हुए आय बढ़ाने के लिए कुछ कठोर निर्णय लेने होंगे। घर की अनावश्यक जरूरतों में अत्याधिक खर्च से मन चिंतित रहेगा। अनुकूलता के लिए कमलपुष्प की माला देवी मंदिर में चढ़ाएं।


अंक 03: आपके ऊपर एकतरफा निर्णय लेने के आरोप लग सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों द्वारा कार्यस्थल के महत्वपूर्ण कामकाज में बरती गई लापरवाही साख में कमी करा सकती है। अनुकूलता के लिए घर में बना भोजन सर्वप्रथम भगवान को अर्पित करें।


अंक 04: परिवार के खर्चों में की गई कटौती से सदस्यों के क्रोध का शिकार होना पड़ सकता है। सहयोगी के मध्य कार्य विभाजन को लेकर चल रही उठापटक में दिक्कत आ सकती है। अनुकूलता के लिए मौसमी फल मंदिर में चढ़ाएं।


अंक 05: लगातार हो रही विफलता रोकने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कुछ समय के लिए दूरी बनानी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने के पहले सुरक्षा के सभी उपाय करके जाएं। अनुकूलता के लिए गरीबों में गर्म दूध का वितरण करें।


अंक 06: आपके वरिष्ठ स्वयं के द्वारा होने वाली गलतियों की जवाबदारी आप पर थोपने की कोशिश कर सकते हैं, संभलकर रहें। कुछ दिनों के लिए बाहर जाने का निर्णय लेना होगा। अनुकूलता के लिए बहते जल में पंचामृत प्रवाहित करें।


अंक 07: तेजी-मंदी के व्यवसाय में पहले से चल रहे नुकसान पूरे करने के लिए कई सुनहरे मौके आएंगे। लगातार काम करते रहने से आई निरसता को दूर करने में परेशानी आएगी। अनुकूलता के लिए पंचाक्षरी मंत्र का विधिवत जप करें।


अंक 08: नई परियोजना पूरी करने के लिए समय जाया न करते हुए दिमाग का समूचित उपयोग करना होगा। व्यसन पर रोक न लगा पाने से धन से बड़ा नुकसान उठा सकते हैं। अनुकूलता के लिए स्वअर्जित आय से दान देने की कोशिश करें।


अंक 09: कार्यालय के कोर्ट कचहरी के मामलों में लापरवाही के कारण जवाब देना महंगा पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारी सफल बनाने के लिए एक ईमानदार कोशिश करनी होगी। अनुकूलता के लिए मनपसंद मिठाई जरूरतमंदों में वितरित करें।