राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन
2 min read
Sep 24, 2019
numerology.jpg

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01: आज के दिन लेनदेन मुसीबत का कारण बन सकता है। कार्य की सफलता में भाग्य का महत्व स्वीकारना होगा। बुजुर्गों की सेहत की अनदेखी तन धन से हानि करा सकती है। अनुकूलता के लिए पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।

अंक 02: बड़ी मुसिबत से निकलने में वरिष्ठों से मिली अनपेक्षित मदद आश्चर्यचकित करेगी व मनमानस बदलने पर मजबूर होंगे। जोखिम लेकर किये गए कार्य में सफल रहेंगे। अनुकूलता के लिए नकल करने से बचने की कोशिश करें।

अंक 03: कार्यस्थल पर अपने कार्यों के प्रति बरती गई लापरवाही किसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। गहरे संबंधों के बावजूद लेनदेन में व्यावहारिकता निभाने का प्रयत्न करें। अनुकूलता के लिए हास्य परिहास से दूर रहने की कोशिश करें।

अंक 04: कानूनी कामकाज को निपटाने में तेजी का रूख रहने की संभावना है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कई तरह की कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए देवालय में दर्शन कर कार्य शुरू करें।

अंक 05: अपने रंगीनी स्वभाव के कारण कार्यालय में साथियों के मध्य अपमानित होना पड़ सकता है। व्यक्तिगत संबंधों में अनबन की संभावना को देखते हुए चुप रहना बेहतर रहेगा। अनुकूलता के लिए पक्षियों को स्वयं के हाथों से दाना डालें।

अंक 06: शेयर बाजार में आइ तेजी निवेश के लिए बाध्य करेगी और निवेश में कुछ हद तक सफल भी रहेंगे। पारिवारिक तनाव के कारण दैनिक पूजनकर्म को मन से नहीं कर पाएंगे। अनुकूलता के लिए प्रकृति का नुकसान करने से बचें।

अंक 07: सत्संग में भाग लेते हुए भी मन भौतिकवादी जगत को भोगने की इच्छाओं से दूर नहीं हो पाएगा। नौकरी में महत्वपूर्ण जवाबदारियों से बेदखल किये जाने से मन दुखी रहेगा। अनुकूलता के लिए नींबुओं की माला देवी मंदिर में अर्पित करें।

अंक 08: कामकाज में परिवर्तन की इच्छा कामयाब होगी किंतु कर्ज का बोझ भी बढ़ जाएगा। अल्प समय में धन कमाने की इच्छा गलत रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। अनुकूलता के लिए दिये गए दान को गोपनीय रखने का प्रयास करें।

अंक 09: श्रमिकवर्ग पारिश्रमिक का अधिकांश हिस्सा मनोरंजन में खर्च कर देगें, जिससे परिवार की जरूरत में कमी करना पड़ सकता है। मित्रों के मध्य स्थितिजन्य नुकसान हो सकता है। अनुकूलता के लिए भिक्षुक को वस्त्र दान करें।