
अंक 01: युवाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी व पूरा समय करियर को बनाने की उधेड़बुन में बीतेगा। पारिवारिक विवादों के और उलझने से मन पर विपरित असर पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए आम का एक पत्ता अपने साथ में रखें।
अंक 02: साइड बिजनेस में अनुकूल वातावरण होने व उसका फायदा उठाने से मंदी का असर महसूस नहीं हो पाएगा। कामकाज मे समय पर ऋण की व्यवस्था न होने से चिंताए बढ़ेगी। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल श्रीकृष्ण के बालरूप के दर्शन करें।
अंक 03: जनविरोध को अपने पक्ष में करने की नीतियों को अपनाने के फायदे वर्तमान में दिखने लगेंगे। बेफिक्री से काम करने की आदत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए रुद्राक्ष की माला से देवी मंत्र का जप करें।
अंक 04: पहले से खराब समय में सुधार होगा। वरिष्ठों से बातचीत में एक निश्चित दायरे को बनाए रखने की जरूरत है। अस्थाई साझेदारी में अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। अनुकूलता के लिए कनेर का पुष्प अपने पास में रखें।
अंक 05: पूरे समय शरीर में आलस्य व थकान का अनुभव होगा व कामकाज समय पर नहीं हो पाएंगे। जीवन में किसी भी समय किया गया धर्म-कर्म भाग्योदय की स्थिति लेकर आएगा। अनुकूलता के लिए श्रीकृष्ण मंदिर में बांसुरी अर्पित करें।
अंक 06: भूमि-भवन के कार्यों में अस्थिरता का माहौल बने रहने से कामकाज नहीं हो पाएंगे। पुराने ऋणों को न चुका पाने के कारण बड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए मीठे दही का सेवन कर घर से निकलें।
अंक 07: सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी हिस्सेदारी को कुछ समय के लिए टालना ठीक रहेगा। विषम परिस्थिति में सीमित लाभकारी योजनाओं से फायदा लेने की कोशिश करें। अनुकूलता के लिए दिल के बजाए दिमाग से निर्णय लें।
अंक 08: तेजी मंदी के कार्यों में चतुराई के साथ लिये गए फैसले लाभदायी साबित हो सकते हैं। भौतिक जीवनशैली से उबकर कुछ समय के लिए वैराग्य की भावनाएं पैदा होगी। अनुकूलता के लिए दिन में किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।
अंक 09: सामाजिक जीवन में मिले दायित्वों को पूरा करने से जनपक्ष में बनी छवि और मजबूत होगी। करीबी मित्रों व सहयोगियों की मदद कामकाज को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। अनुकूलता के लिए तामसिक भोजन का उपयोग कम करें।