राशिफल

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें आज किस अंक के जातकों की चमकेगी किस्मत

जानें आज किस अंक के जातकों की चमकेगी किस्मत
2 min read
Feb 25, 2020
ank jyotish
अंकज्योतिष 14 जून 2019: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत से परिवर्तन लेकर आएगा

अंक 01: अत्याधिक व्यसनों के कारण परिवार में अपमानित होना पड़ सकता है। कानूनी प्रक्रियाओं को कुछ दिनों के लिए टालना हित में रहेगा। कार्यकुशलता में एकाग्रता की कमी रहेगी। अनुकूलता के लिए रुपयों के लेन-देन से बचकर रहें।


अंक 02: व्यापार में जोखिम उठाने से बचें व नियमों में रहकर ही व्यापार करने का प्रयास करें। भाइयों व अधिनस्थों का सहयोग पुश्तैनी कारोबार को और आगे बढ़ाने में सहायक होगा। अनुकूलता के लिए किसी भी मंदिर में कच्चे नारियल चढ़ाएं।


अंक 03: कार्यक्षेत्र के निर्णय पर पुनःविचार करें। बाजार में किये गए सौदों का त्वरित निपटाना फायदेमंद साबित होगा। अपने आहार-विहार में परिवर्तन लाने की कोशिश करें। अनुकूलता के लिए घर के मुख्य द्वार पर प्राकृतिक बंधनवार बांधें।


अंक 04: परिवार के साथ विवादित प्रकरणों को निपटाने की कोशिशें सफल होती दिखाई देगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में दोतरफा सोच रखने के कारण विपरित परिणाम मिलेंगे। अनुकूलता के लिए छोटे बच्चों में मिठाई का वितरण करें।


अंक 05: परिसंपत्तियों के मसलों को हल करने में किसी विशेषज्ञ के मार्ग दर्शन में चलना सहायक सिद्ध होगा। सहकर्मियों के साथ मसलों को बातचीत से सुलझाने का प्रयत्न करें। अनुकूलता के लिए प्रत्येक कार्य सलाह लेकर करें।


अंक 06: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण कारोबारी यात्राओं को कुछ समय के लिए टालना पड़ सकता है। परिवार में वरिष्ठों के मार्ग दर्शन का धैर्यपूर्वक पालन करना हितकर रहेगा। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल शिव-पार्वती के दर्शन करें।


अंक 07: नौकरों पर अत्याधिक भरोसे को कायम नहीं रख पाएंगे। वाहन क्रय-विक्रय से संबंधित निर्णयों को कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें। धार्मिक आस्थाओं के साथ कर्म को न भूलें। अनुकूलता के लिए सवा मन गेहूं का दान करें।


अंक 08: ग्रहकार्यों के समय पर पूरा न कर पाने के कारण नौकरी में मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। मौसम के अनुरूप दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन करना हितकर रहेगा। अनुकूलता के लिए किसी से भी उधार लेने से बचें।


अंक 09: कार्यों को टालने की प्रवृत्ति से महत्वपूर्ण अवसरों के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की चाहत पैदा होने से सफलता के नये आयाम खुलेंगे। अनुकूलता के लिए एक मांगरोल सुपारी अपने पास में रखें।