राशिफल

Horoscope Today 8 february 2021 : भगवान शिव की कृपा से आज इन 6 राशिवालों का चमकेगा भाग्य, जानें आपका कैसा रहेगा सोमवार

आज द्वादशी तिथि 03:19 AM, Feb 09 तक उसके बाद त्रयोदशी...

2 min read
Feb 07, 2021
aaj ka Horoscope in hindi daily Rashifal astrology 8 february 2021

आज साल 2021 की तारीख 8 फरवरी को सोमवार Monday का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र ग्रहों का मंत्री माना गया है, वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं।

जानिए आज 8 फरवरी राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 8 february 2021, saturday...

1. मेष राशि
आप के कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। प्रेम प्रसङ्ग में न उलझे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

2. वृषभ राशि
रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद के बीच आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। मेहमानो का आगमन होगा। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।

3. मिथुन राशि
अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

4. कर्क राशि
नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। अपने धन का कुछ अंश परोपकार में भी लगाएं । विरोधियों से सावधान रहें।

5. सिंह राशि
परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। अपने के महत्व को भूलें नहीं किस व्यक्ति से क्या बात करनी हे विशेष ध्यान रखें।

6. कन्या राशि
समय पर काम करना सीखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। अपने विचारो पर नियंत्रण रखें।

7. तुला राशि
आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन खरीदने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

8. वृश्चिक राशि
विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। दूसरों पर जल्द विश्वास न करें। नए वस्त्रो की प्राप्ति होगी। व्यर्थ विवादों से दूर रहें।

9. धनु राशि
आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

10. मकर राशि
दिन अनुकूल है। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए सम्बन्ध लाभप्रद रहेंगे।

11. कुम्भ राशि
प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। संतो के दर्शन होंगे। आर्थिक मामलो में लापरवाही न करे।

12. मीन राशि
समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यो से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यक्तिगत कार्यों लापरवाही न करें।

Also Read
View All