
राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के लोग ज्योतिष के अनुसार अपने लक्ष्य के प्रति आत्मविश्वास और तेजी से आगे बढ़ते हैं। लेकिन कभी-कभी भटक भी जाते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के दूसरे दिन सिंह का राशिफल क्या कहता है?
सिंह- क्रोध की अधिकता दिनचर्या को अस्तव्यस्त कर देगी. परिजनों के व्यवहार से मन दुखी रहेगा. आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा. नए मित्र बनेंगे. पेट से सम्बंधित रोग से ग्रसित रहेंगे.
संतान पक्ष से सुख मिलेगा. विवादित मामलों से संबंधित फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है।
वित्त— युवाओं को आर्थिक सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं।
करियर— कार्यक्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. साथियों का सहयोग मिलता रहेगा और आय में भी यथोचित वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे।
दांपत्य व प्रेम— कोई पुरानी बात पर पार्टनर से विवाद होगा पर सायंकाल के समय किसी के सहयोग से लडाई समाप्त हो जाएगी।
हेल्थ— सेहत के मामले में बड़ों की सलाह मानने से आपको फायदा होगा।
लकी नंबर— 5
लकी कलर— ग्रे
अनुकूल सलाह— विष्णुजी की विधिविधान से पूजा करें