28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026: तुला से मीन राशि तक करियर, धन, नौकरी और लव लाइफ का Weekly Horoscope

Weekly Rashifal 28 June to 4 July 2026: जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल। करियर, नौकरी, व्यापार, धन, लव लाइफ, शिक्षा, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण ज्योतिषीय संकेत पढ़ें।
4 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

डॉ. अनीष व्यास

Jun 27, 2026

Weekly Horoscope 28 June to 4 July 2026

Weekly Horoscope 28 June to 4 July 2026 : साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Weekly Rashifal 28 June to 4 July 2026, साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026 : जून का अंतिम और जुलाई का पहला (Horoscope This Week) सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसरों, महत्वपूर्ण निर्णयों और जीवन में बदलाव के संकेत लेकर आ रहा है। इस सप्ताह कुछ लोगों को करियर और व्यापार में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ को आर्थिक मामलों और रिश्तों में संयम बरतने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों, नौकरीपेशा (Career Horoscope) लोगों और व्यवसायियों के लिए भी समय अलग-अलग परिणाम देने वाला रहेगा। ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार से आइए जानते हैं 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) कैसा रहने वाला है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। इसलिए कोई भी नया कदम उठाने से पहले गहराई से सोचें। करियर (Career Horoscope) या कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय अपने करीबियों या शुभचिंतकों की राय को नजरअंदाज न करें। अगर आप व्यवसाय करते हैं तो जल्द लाभ कमाने के चक्कर में अपना नुकसान न करवा लें। साझेदारी में कारोबार करने वालों को पैसे और कागजात की पारदर्शिता पर ध्यान देना होगा।

सप्ताह के बीच में किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को और अधिक मेहनत करनी होगी। सफलता के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने का प्रयास करें।। प्रेम संबंधों (Love Horoscope) में तनाव आ सकता है इसलिए आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। हर परिस्थिति में जीवनसाथी आपका साथ देगा।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतियों के साथ आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार या नौकरी से जुड़े कुछ कार्यों में रुकावटें सामने आ सकती हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगी। कारोबार से जुड़े लोग कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करेंगे और किसी डील में अड़चन या बाजार में फंसे पैसे को निकालने में कठिनाई हो सकती है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

सप्ताह के बीच में ऑफिस में किसी सहयोगी या शत्रु से सावधान रहना जरूरी है। काम में लापरवाही न बरतें, क्योंकि छोटी सी गलती भी आपकी मेहनत बेकार कर सकती है। किसी की बातों में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। इस सप्ताह प्रेम जीवन (Love Horoscope) में तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी आपके रिश्ते में खटास ला सकती है। पति-पत्नी के बीच भी विचारों में मतभेद हो सकते हैं। यही वजह है कि धैर्य और समझदारी से काम लें। वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को करियर और व्यापार में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं, लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बना रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भाई-बहनों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है।

हालांकि सप्ताह के दूसरे हिस्से में ये स्थितियां सुधर जाएंगी और गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। व्यापारियों को अचानक किसी जरूरी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक और सुखद साबित होंगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। किसी से हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम (Love Horoscope) में बदल सकती है। जो रिश्ते पहले से हैं, वे और मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आपको अपने काम से समय निकालकर जीवनसाथी के साथ समय बिताना चाहिए और फालतू के विवादों से दूर रहना होगा। तभी घर का माहौल बेहतर रहेगा।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ संकेत लेकर आ रहा है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके कार्य समय पर पूरे होते दिखेंगे। आपकी करियर और व्यापार से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अब अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है। खासकर बाजार की स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। अगर आप व्यापार में विस्तार करना चाह रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है, लेकिन निवेश से पहले किसी जानकार की सलाह लेना जरूरी होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

प्रेम संबंध मजबूत होंगे और जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। साथ में समय बिताने के कई अवसर मिल सकते हैं, जिससे रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पहले की तुलना में अधिक लाभदायक हो सकता है। अगर आप अपने समय और ऊर्जा का सही इस्तेमाल करेंगे तो नतीजे आपकी उम्मीद से बेहतर होंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको कोई लाभ की योजना दिला सकता है। बिजनेस और करियर से जुड़ी आपकी मेहनत रंग लाएगी और ऑफिस में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा।

नौकरी करने वालों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। महिलाएं अपने कामकाज में आगे बढ़ेंगी और उनके योगदान को सराहा जाएगा। इससे न केवल कार्यस्थल बल्कि परिवार में भी उनका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को कोई अहम जिम्मेदारी या पद मिल सकता है, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों (Love Horoscope) में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी और दांपत्य जीवन भी प्रेमपूर्ण रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ चुनौतीपूर्ण लेकिन संभलकर चलने से संतुलित रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। इस समय काम में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें, क्योंकि आपकी कोई गलती बॉस की नाराजगी का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि आप अपना काम खुद संभालें और दूसरों पर न छोड़ें। व्यापार करने वालों को पैसे की जरूरत पड़ सकती है, जिसके लिए उन्हें किसी से उधार लेना या बैंक से कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

सेहत के लिहाज से इस सप्ताह थोड़ी सतर्कता बरतें। खासकर सप्ताह के अंत में किसी चोट या छोटी दुर्घटना की संभावना हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की राय से बचें और खुद सोच-समझकर निर्णय लें। वैवाहिक जीवन में भी शांति बनाए रखने की कोशिश करें।