26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tarot Weekly Horoscope 28 June-4 July 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या का साप्ताहिक टैरो राशिफल

Tarot Weekly Horoscope 28 June to 4 July 2026: जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लिए यह सप्ताह करियर, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा। पढ़ें प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा का साप्ताहिक टैरो राशिफल।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा

Jun 26, 2026

Weekly Tarot Horoscope, Weekly Tarot Rashifal

Tarot Weekly Horoscope : टैरो साप्ताहिक राशिफल 28 जून-4 जुलाई 2026: मेष से कन्या तक जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Weekly Horoscope 28 June to 4 July 2026: जून का अंतिम और जुलाई का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर, महत्वपूर्ण फैसले और जीवन में बदलाव के संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड्स इस सप्ताह करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम संकेत दे रहे हैं। कुछ राशियों को रुके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ लोगों को धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। यदि आप जानना चाहते हैं कि 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक का सप्ताह आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है, तो टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा का यह साप्ताहिक टैरो राशिफल अवश्य पढ़ें।

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बनाने के लिए उपयुक्त है, लेकिन घर की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतना अनिवार्य होगा। परिवार में किसी सदस्य से तकरार की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण और व्यवहार में संयम रखें।

प्रेम संबंधों को लेकर भावनाओं में बहने से बचें। जिसे आप प्रेम समझ रहे हैं, वह केवल एक क्षणिक आकर्षण भी हो सकता है।, कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, कोई महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट साइन हो सकता है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और कुछ रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में छोटी यात्रा या व्यावसायिक बैठक आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशिवालों को इस सप्ताह कोई भी बड़ा फैसला लेने या नई योजना शुरू करने से पहले स्थिति को भली-भांति समझना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में अड़चनें और आकस्मिक नुकसान की आशंका बनी रहेगी, जिससे मनोबल थोड़ा गिर सकता है।

निवेश या साझेदारी से जुड़े निर्णय फिलहाल स्थगित करना ही बेहतर होगा। हालांकि, आपकी मौजूदा आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कोई विशेष परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान या योग का सहारा लें। धैर्य और स्थिरता इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी पूंजी होगी।

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ संकेत दे रहा है। जो काम काफी समय से अटका हुआ था, वह अचानक पूरे होने के योग में है, जिससे वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी, वाहन या किसी निवेश से जुड़ी डील में अच्छा फायदा हो सकता है।

छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी समय शुभ रहेगा। सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस सप्ताह आप किसी शुभ समाचार के कारण उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यस्थल पर की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है और किसी पुराने प्रोजेक्ट से भी लाभ की उम्मीद है। जीवनशैली में सुधार और आरामदायक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

हालांकि, पारिवारिक और दांपत्य जीवन में कुछ असंतोष रह सकता है। वाणी पर संयम बरतें। और पुरानी बातों को दोहराने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप उन्हें टक्कर देने में सक्षम रहेंगे। अपने गुस्से और भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें, तभी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। प्रियजनों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है, जिससे मानसिक अस्थिरता हो सकती है। लेकिन यदि आप संयम और समझदारी से काम लेंगे, तो हालात आपके पक्ष में हो सकते हैं। शासकीय कार्यों या सरकारी कागजी कार्यवाही में आपको सफलता मिल सकती है।

माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए समय रहते उनका ध्यान रखें। सप्ताहांत में कोई शुभ समाचार या धन लाभ की संभावना है।

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की रुचि अनेक क्षेत्रों में बनी रहेगी। जिससे आपका ध्यान कई दिशाओं में बंट सकता है। कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठों का समर्थन तो मिलेगा लेकिन कुछ अनावश्यक परेशानियां या उलझनें भी बनी रह सकती हैं। इस समय अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करें और उसी अनुसार आगे बढ़ें, तभी सफलता मिल पाएगी।

आय के नए स्रोत बन सकते हैं या किसी पुराने निवेश से लाभ की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करना लाभदायक रहेगा।