राशिफल

आज का राशिफल 06 मार्च 2019: मिलने वाली है बड़ी सफलता, बस करना होगा ये छोटा सा काम

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

2 min read
आज का राशिफल 06 मार्च 2019: मिलने वाली है बड़ी सफलतास बस करना होगा ये छोटा सा काम

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेषः आज का दिन कई अनुभवों से युक्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। निजीखर्च बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें।

वृषभः आय से अधिक खर्च न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आप के प्रयासों से व्यवसाय कातनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें।

मिथुनः आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग है। जोखिम भरे कार्य से बचना चाहिए। कार्यव्यवसाय में सफलता मिल सकेगी। दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें। मुसीबत में आ सकते हैं।

कर्कः अपनी सोच को बदलें। दुसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। क्रोध न करें।

सिंहः दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

कन्याः आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन साथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

तुलाः मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। अधिकारों का गलत प्रयोग नहीं करें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

वृश्चिकः लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। समय अनुकूल है, उसका सदुपयोग करें। यात्रा सम्भव है।

धनुः आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिलवाने वाली है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। विरोध होगा।

मकरः जीवन साथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। क्रोध ना करें।

कुम्भः आज दिन व्यस्ता पूर्वक रहेगा। जीवन साथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यव्सायिक नवीन गतिविधिया लाभकारी रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेगा।

मीनः आप व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें, अन्यथा दिक्कते बड़ सकती है। निजी जीवन में भी ध्यान दें। संतान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नही लगेगा।

Updated on:
05 Mar 2019 04:43 pm
Published on:
05 Mar 2019 04:37 pm
Also Read
View All