राशिफल

Horoscope 09 December 2021 ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे सिंह राशिवाले

leo horoscope today 9 december 2021 सिंह राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?

less than 1 minute read
Dec 08, 2021
singh.jpg

ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह के लोग बेहद आत्मविश्वासी होते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति तेजी से आगे बढ़ते हैं। हालांकि कभी-कभी लक्ष्य से भटक भी जाते हैं। इस राशि के अधिकांश जातक भविष्य के प्रति काफी सजग रहते हैं। आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 9वें दिन सिंह का राशिफल क्या कहता है?

सिंह राशि- जिन लोगों ने बुरे समय में आप की मदद की उन्हें नज़र अन्दाज़ न करें. पिता के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी. भाइयों से उचित सहयोग मिलेगा. प्रेम प्रसंग में सफल होंगे. यात्रा सम्भव है.
आज आप अपने नजदीकी संबंधी तथा मित्रों पर विश्वास बनाकर रखेंगे। ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी खास मुद्दे पर प्रयास करने पर उचित समाधान प्राप्त होगा। संतान से आपको गर्व प्राप्त होगा, खासतौर पर पुत्र संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है.
वित्त— पैसों से संबंधित गलतफहमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं।
करियर— व्यवसाय में किसी प्रभावशाली इंसान से मुलाकात से आपके कई काम पूरे होने में मदद मिलेगी। साझेदारी में अपने पार्टनर के साथ संबंधों में किसी प्रकार की भी कटुता ना आने दें। ऑफिस में अपने क्रोध और ईगो पर काबू पाना जरूरी है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अचानक ही किसी पुराने विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात हो सकती है। इससे पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
हेल्थ— स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। खानपान में संतुलन बनाकर रखना जरूरी है।
लकी कलर- डार्क ब्लू
लकी नंबर- 04
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए केले के पेड़ की परिक्रमा करें. केले का दान करें और हो सके तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें

Published on:
08 Dec 2021 01:02 pm