राशिफल

Horoscope 09 December 2021 फायदेमंद साबित होगा वृश्चिक राशि वालों का दिन

scorpio horoscope today 9 december 2021 वृश्चिक राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?    

less than 1 minute read
Dec 08, 2021
वृश्चिक राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?

ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की आठवीं राशि वृश्चिक के लोग संवेदनशील और सहज होते हैं। ये जातक भावुक और प्रखर होने के साथ ही स्वभाव से काफी गणनात्मक भी होते हैं। आइए जानते है आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर 2021 के 9वें दिन वृश्चिक का राशिफल क्या कहता है?

वृश्चिक राशि- समय की अनुकूलता का आभास होगा. कर्मचारियों से परेशान रहेंगे. आप के अपनों से उचित व्यवहार न मिलने से दुःखी होंगे. दुकान मकान की मरम्मत पर खर्च होगा. आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क बने रहें.

आज किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां और व्यवधान आएंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। संतान से अच्छे संबंध बनाएं रखें, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने का प्रयास करें.
वित्त— आज अधिकतर समय आर्थिक समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। भविष्य संबंधी कुछ योजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा।
करियर— व्यवसायिक स्थल पर आपका मान-सम्मान व दबदबा बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के अपने बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। पति-पत्नी के साथ समय व्यतीत करना आपसी रिश्तों को और खुशनुमा बनाएगा।
हेल्थ— स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान स्थितियों को देखते हुए खान-पान का पूरा ध्यान रखें।
लकी कलर- पिंक
लकी नंबर- 08
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए उनकी पूजा या विष्णुजी की पूजा करें. संभव हो तो बीज मंत्रों का जाप करें

Published on:
08 Dec 2021 01:45 pm
Also Read
View All