
Aaj Ka Rashifal 12 December 2024: गुरुवार का दिन बेहद खास है, इस दिन गुरु की राशि धनु के लोगों की किस्मत चमकेगी। आप भी अपने करियर, भाग्य, आर्थिक जीवन के बारे में जानना चाह रहे हैं तो आज का राशिफल में पं चंदन श्याम नारायण से जानें सभी सवालों के जवाब (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 12 दिसंबर को मेष राशि वालों के बने काम बिगड़ सकते हैं, जल्दबाजी ना करें। परिजनों से कहासुनी हो सकती है, आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। नौकरी में सहकर्मियों द्वारा आपका विरोध किया जाएगा, धैर्य रखें।
आज का राशिफल वृषभ राशि गुरुवार के अनुसार 12 दिसंबर को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे। घर परिवार की चिंता रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सतर्क रहें, यात्रा संभव है।
आज का राशिफल मिथुन राशि 12 दिसंबर के अनुसार गुरुवार को भूमि भवन से संबंधित कोई बड़ा कार्य हो सकता है। उन्नति के मार्ग को प्रशस्त होंगे, रोजगार संबंधी समस्या का समाधान होगा। व्यापार अच्छा चलेगा, नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी।
आज का राशिफल कर्क राशि गुरुवार के अनुसार 12 दिसंबर को रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, परिजनों के साथ मनोरंजन के कार्यों में समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुख शांति से बीतेगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार 12 दिसंबर को कार्य की अधिकता से थकान रहेगी, परिजनों द्वारा किसी अप्रिय समाचार को प्राप्त करेंगे। व्यापार में साझेदारी करने से बचें, दूसरों के भरोसे काम न करें, न्याय पक्ष मजबूत होगा।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 12 दिसंबर को सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा, नौकरी में मेहनत का फल मिलने से प्रसन्नता होगी। नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। राजनीति में सफलता मिलने के योग हैं।
दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार गुरुवार को आपकी सफलता से परिजन प्रसन्न रहेंगे, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा, शासन प्रशासन से मदद मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे।
गुरुवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 12 दिसंबर को लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम जमानत के कार्य बिल्कुल न करें।
गुरुवार राशिफल धनु राशि के अनुसार जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। 12 दिसंबर को भेंट और उपहार की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भाग्य अनुकूल रहेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी ।
गुरुवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 12 दिसंबर को अपनी कीमती वस्तु संभाल कर रखें, आगामी योजनाओं को सार्वजनिक करने से बचें। जीवन का अनुभव आगे बढ़ने में सहायक होगा, धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। सामाजिक मान बढ़ेगा।
कुंभ राशिफल गुरुवार के अनुसार 12 दिसंबर को समय रहते जरूरी आवश्यक कार्य पूरे करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। व्यापार वृद्धि होगी, साझेदारी में मनमुटाव होगा ।
आज का मीन राशिफल के अनुसार कानूनी सहयोग मिलने से कार्य होंगे, रूके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी, शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर परिवार में पूछपरख बढ़ेगी, भाग्य का साथ मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।