
Daily Horoscope- 12 जुलाई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध, नौकरी, कारोबार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में क्या बदलाव देखने को मिलेंगे, साथ ही कौन-सा शुभ रंग और अंक आपके दिन को बेहतर बना सकता है, ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए 12 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि वालों को धैर्य के साथ तनाव रहित कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। तनाव में गलतियां हो सकती है। उन्हें सुधारने पर अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। यात्रा टालें।
शुभ रंग-ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8
वृषभ राशि वालों के लिए उम्मीद से बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। भावनात्मक रूप इच्छित लक्ष्य प्राप्त होंगे। साथी का सानिध्य प्राप्त होगा। संतान की उपलब्धियों पर गर्व करने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग-महरून
शुभ अंक- 9
मिथुन राशि वालों को वास्तविक लक्ष्यों के लिए जूझना होगा। कल्पना शीलता हावी रह सकती है। वाहन सावधानी से चलाए आकस्मिक धन हानि की संभावना रहेगी।
शुभ रंग-ब्ल्यू
शुभ अंक-7
कर्क राशि वालों के लिए प्रसन्न और आनंदित रहने का दिन है। नकारात्मक लोगों से बहस में पड़ने से बचना होगा। शेयर मार्केट से लाभान्वित हो सकते हैं। उपहार मिल सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 2
सिंह राशि वालों की उच्चाधिकारियों पर पकड़ मजबूत होगी। उनके विरोधी पीछे हटेंगे और कठिन कार्य सरलता से होगें। जीवन साथी की बात को महत्व दें।
शुभ रंग-कॉपर
शुभ अंक- 2
कन्या राशि के लिए व्यापार में वृद्धि होगी स्थान परिवर्तन से लाभ होगा। भावनात्मक संबंधों में ढीलापन रहेगी। शिक्षा में पिछली मेहनत रंग लाएगी।
शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक-9
तुला राशि वालों के लिए कलात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। दूसरों की कार्यशैली से तनावग्रस्त हो सकते हैं। पूर्व निर्धारित योजनाओं को बदलना पड़ सकता है।
शुभ रंग-ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि वालों के संसाधनों में वृद्धि होगी। विलासिता पर अतिरिक्त धन खर्च होगा।पुराने लेनदेन से जुड़े प्रकरण उभर सकते हैं। आज के दिन आप उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग-रेड
शुभ अंक- 4
धनु राशि के लिए व्यवहार कुशलता से कार्य बनेगें। विरोधियों से दूरी बनानी होगी। आध्यात्मिक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग-डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 6
मकर राशि वालों की प्रिय जनों से मुलाकात होगी। गुरुजनों का सहयोग मिलने से शिक्षा के जगत में अटके हुए कार्य पूरे होंगे। पुराने परिश्रम से प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है।
शुभ रंग-पर्पल
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि वालों के कार्यों की गति तीव्र रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा में विजय के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। आर्थिक लाभ मिलेंगे सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा।
शुभ रंग-लाइट ग्रीन
शुभ अंक- 9
मीन राशि वालों के लिए चिंता रहित, मनोरंजन, पर्यटन से जुड़े कार्यों में आनंद लेने का समय है। कार्यों की स्वाभाविक गति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग-गोल्डन
शुभ अंक- 3