
Aaj Ka Rashifal 14 November 2026 : 14 नवंबर 2026 को शनिवार है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज शनिदेव का दिन है, उनकी पूजा का शुभ फल मिलेगा। लाभ पंचमी पर्व मनाया जाएगा। 14 नवंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए दैनिक राशिफल में:
मेष
भाई बहनों के प्रति त्याग की भावना हावी रहेगी। भाग्य का अतिरिक्त समर्थन मिलने से नए कार्यों के लिए उत्साहित और प्रेरित होंगे। धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे।
शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 3
वृषभ
सुविधाओं में कमी के बावजूद कार्यों की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। प्रतिस्पर्धा में फंसे तो खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों से मदद मिलेगी। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: कॉपर कलर
शुभ अंक: 4
मिथुन
संसाधनों के साथ व्यक्तियों का सहयोग भी पूरा मिलेगा। मांगलिक आयोजन में उत्साहित महसूस करेंगे। दैनिक रोजगार और क्रियाकलापों में सामान्य से बेहतर प्रदर्शन रहेगा।
शुभ रंग: लैवेंडर कलर
शुभ अंक: 7
कर्क
दूसरों की गलतियों से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के प्रति आकर्षण के बावजूद कशमकश की स्थिति रहेगी। सही फैसले लेने होंगे।
शुभ रंग: ग्रे कलर
शुभ अंक: 9
सिंह
ग्रह स्थिति बदलने का लाभ मिलेगा। सक्रियता बढ़ेगी, नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ाने के अवसर बनेंगे।
शुभ रंग: पिंक कलर
शुभ अंक: 2
कन्या
दैनिक कार्यों में परिश्रम बढ़ सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। पुराने मामले सुलझेंगे।
शुभ रंग: डार्क ब्राउन
शुभ अंक: 3
तुला
करियर की शुरुआत कर रहे हैं। लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है। दूसरों की मदद से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने के अवसर बनेंगे। कार्यों की धीमी प्रगति से असंतुष्ट रहेंगे।
शुभ रंग: व्हाईट
शुभ अंक: 1
वृश्चिक
व्यावसायिक वार्ताएं अनुमान से बेहतर परिणाम देंगी। उच्च अधिकारियों को अपनी बात कहने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी लापरवाही हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: रेड कलर
शुभ अंक: 4
धनु
अच्छे समय का सदुपयोग व्यावसायिक गतिविधियों उन्नत और सही ढंग से नियंत्रित करने में कर सकते हैं। आपके प्रेम अनुरोध स्वीकार हो सकते हैं। यात्रा योग है।
शुभ रंग: सलेटी कलर
शुभ अंक: 1
मकर
थोड़े धैर्य के साथ व्यवस्थाओं को आपके हित में बदलने का इंतजार करना होगा। कार्यस्थल के तनाव निजी जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। पेरेंट्स के विचारों से तालमेल बैठाने में सफल रहेंगे।
शुभ रंग: लाइट ग्रीन
शुभ अंक: 6
कुंभ
लाभ कमाने के एक से अधिक अवसर आज दिन में मिलने की संभावना रहेगी। प्रयत्न और परिश्रम से उनका स्तर बढ़ाया जा सकेगा। भक्ति भावना हावी रहेगी।
शुभ रंग: पर्पल कलर
शुभ अंक: 4
मीन
सार्वजनिक जीवन में सरलता और सादगी से सम्मान मिलेगा। शिक्षार्थियों के लिए बेहतर परिणाम वाला समय है। विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात उत्साहित करेगी।
शुभ रंग: गोल्डन कलर
शुभ अंक: 3