
Aaj Ka Rashifal 15 October 2026: 15 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
अतिरिक्त ऊर्जा महसूस करेंगे लेकिन उसे कार्यों में लगाने और भावनाओं पर नियंत्रण रखने में थोड़ी कठिनाई अनुभव होगी। तकनीकी विषयों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 7
आत्म नियंत्रण के साथ दृढ़ता दिखाई तो कार्यों के परिणाम तेजी से आपके पक्ष में जुड़ते चले जाएंगे। नई जॉब के लिए किए जा रहे प्रयासों में तेजी लानी होगी। यात्रा टालें।
शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 4
महत्त्वाकांक्षा के अनुरूप परिणाम मिलना मुश्किल रहेगा। आर्थिक दबाव महसूस होगा। प्रतिस्पर्धा से बचें। स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6
कर्क राशि के जातकों का पराक्रम बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल सुधारने से वांछित परिणाम तेजी से मिलेंगे। कुशल प्रबंधन से सभी को प्रभावित करेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 8
दृढ़ता के साथ निर्णय लेने का दिन है। पुराने सहयोगी लौटेंगे। निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी गतिविधियों से लाभ मिलेगा। परिवार में जिम्मेदारियां पर अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 2
कन्या राशि के जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अनुबंध मिलने से व्यवसाय में उत्साह का संचार होगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य और सहनशीलता का परिचय देना होगा।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 3
आसान दिखने वाले कार्यों में भी जूझना पड़ सकता है। मित्रों और परिवार जनों का सहयोग लेना होगा। कूटनीति से आगे बढ़। पुराने हिसाब किताब सुलझने से धन प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग- डायमंड ब्राइट
शुभ अंक- 1
संसाधनों में अभिवृद्धि की संभावना रहेगी। विलासिता के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार के मुद्दों पर तनावपूर्ण बातचीत से बचें। प्रेम संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 5
परिस्थितियों के बदलने तक धैर्य रखें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों से आवश्यक मदद मिलेगी। आकस्मिक घटनाक्रम के कारण दिनचर्या बदल सकती है।
शुभ रंग- लेमन यलो
शुभ अंक- 3
साहस और दृढ़ता से परिणाम बदलने में सक्षम रहेंगे। नियम विरुद्ध कार्य करने से बचना होगा। प्रेम संबंधों से मिला रूखा व्यवहार पीड़ा दे सकता है।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 6
लापरवाहियों और मनोरंजन को दरकिनार करते हुए पूरे मनोयोग से लक्ष्यों का पीछा कर परिणाम पाने का दिन है। वाहन सावधानी पूर्वक संचालित करें।
शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 1
करियर में नए विकल्पों की खोज पर ध्यान केंद्रित रहेगा। भाई बहनों से बातचीत सुखद रहेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर बनेंगे। व्यर्थ के टकराव टालने होंगे।
शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 9