
Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: आज के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 15 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि का मन नई ऊर्जा से संचालित रहेगा। अति उत्साह या आक्रामकता से तात्कालिक फायदा मिलेगा पर बाद में कठिनाई होगी। अपेक्षित भावनात्मक प्रतिक्रिया शीघ्रता से मिलेगी।
शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 3
वृषभ राशि वाले अपने प्रभावक्षेत्र में दूसरों के अवांछनीय हस्तक्षेप से तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्राथमिकता मैच कराना मुश्किल रहेगा। यात्रा टालें।
शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 4
मिथुन राशि का मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े विषयों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। प्रमुख कार्यों में लापरवाही से व्यय भार बढ़ सकते हैं। परिस्थितियों से नया सीखने को मिलेगा।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 8
कर्क राशि के जातक समय सीमा और कार्यों के परिणाम के बीच तालमेल बैठाने में कठिनाई महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों में साथी से बातचीत भाव पूर्ण हो सकती है।
शुभ रंग: यलो कलर
शुभ अंक: 6
सिंह राशि को धन कमाने के अल्प अवधि के अवसर बनेंगे। शीघ्रता से लिए गए निर्णय एक से अधिक बार लाभ दिला सकते हैं। परिवार के मांगलिक कार्यों में आयोजन की जिम्मेदारी उठानी होगी।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट कलर
शुभ अंक: 9
कन्या राशि को जटिल व्यवसायिक सौदे छोड़ना बेहतर रहेगा। खर्चों में कटौती से तनाव कम होंगे। विदेश व्यापार से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 3
तुला राशि में रत्न और आभूषण व्यापार से जुड़े लोगों को नई योजना के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में व्यवहार मैं मधुरता रखनी होगी।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि को साझेदारी व्यवसाय में एक दूसरे पर भरोसा कम हो सकता है। पारदर्शिता से काम करना होगा। पेरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। संपत्ति विवाद सुलझा सकते हैं।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 5
धनु राशि का कार्य व्यवस्था में तकनीकी और आधुनिकता का महत्व बढ़ेगा। परिवार की जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आकस्मिक यात्रा संभव है।
शुभ रंग- गोल्डन कलर
शुभ अंक- 3
मकर राशि को उलझे हुए मामलों को सुलझाने के लिए जोड़-तोड़ का सहारा लेना होगा। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। नए संपर्कों में उधार देने से बचें।
शुभ रंग- नेवी ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 8
कुंभ राशि रूकावटो और बढ़ाओ के बाद भी लक्ष्य या प्राप्त करने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में साथी का व्यवहार अनपेक्षित रह सकता है। संतान की शिक्षा पर अनुमान से अधिक खर्च होने की योजना बनेगी।
शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 2
मीन राशि के जातक साथी कर्मियों के व्यवहार से निराशा महसूस करेंगे। आरोप प्रत्यारोप से बचना होगा। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 1