
Aaj Ka Rashifal 16 July 2026- 16 जुलाई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत रहेगी। आज कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जानिए 16 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। (Daily Horoscope)
मेष राशि वालों को परिश्रम का उचित मूल्य मिलेगा। कार्य करने की स्वतंत्रता मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।
शुभ रंग- महरून (Maroon)
शुभ अंक-7
वृषभ राशि वालों को साथी कर्मियों को सहयोग करना पड़ सकता है। विरोधियों को खबर लगने से पहले अपनी जीत सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में मन की बात कहने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग- कॉफी (Coffee)
शुभ अंक- 6
मिथुन राशि वाले अगर आज के दिन सकारात्मक रहे तो अच्छे समय का लाभ उठा पाएंगे। पुरानी देनदारियां चुकाने का समय है। कानून की पालन करना समस्याओं से बचाएगा।
शुभ रंग- ग्रे (Gray)
शुभ अंक- 9
कर्क राशि वालों का विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। धन के मामले में जोखिम लेने से बचे। अधिकारियों के मनमाने रवैए से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- पीच (Peach)
शुभ अंक-1
सिंह राशि वालों को किसी खास कार्य में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। विरोधियों के प्रति नर्म रुख रखना होगा। प्रतिस्पर्धा में अग्रणी रहेंगे। लंबी दूरी की या विदेश यात्रा के संयोग बनेगें।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट (Off-White)
शुभ अंक- 2
कन्या राशि वालों के सामने लेनदेन से जुड़े पुराने विवाद सामने आ सकते हैं। खर्चो को नियंत्रित करना मुश्किल रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग- ग्रीन (Green)
शुभ अंक- 3
तुला राशि वालों की आकांक्षा पूरी होने का समय है। विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। अतिरिक्त धन लाभ के लोभ में धन को जोखिम में डालने से बचें।
शुभ रंग- नेवी ब्लू (Navy Blue)
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि वालों के संसाधनों में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन का तनाव रहेगा। पारिवारिक मामलों में धीरज से काम लेना होगा। काम का बोझ बढ़ेगा।
शुभ रंग- क्रीम (Cream)
शुभ अंक- 5
धनु राशि वालों को संकल्प को पूरा करने में मनोयोग से परिश्रम करना होगा। प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।
शुभ रंग- गोल्डन (Golden)
शुभ अंक-4
मकर राशि वालों को परिश्रम की अधिकता रहेगी। वांछित सफलता मिलने के लिए धैर्य रखना होगा। उच्च अधिकारियों का खुलकर विरोध करने से बचना होगा।
शुभ रंग- सिल्वर (Silver)
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में नई शुरुआत हो सकती है। साझेदारों से पुराने तनाव दूर होंगे। राजनीतिक मामलों में पूछ परख बढ़ेगी। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा।
शुभ रंग- रेड (Red)
शुभ अंक- 7
मीन राशि वालों को आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वस्त्र आभूषण से जुड़े व्यवसाय में नई पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। धार्मिक कार्यक्रम में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन (Dark Brown)
शुभ अंक- 8