राशिफल

Aaj ka Rashifal 17 सितंबर 2025 : पितृ पक्ष की एकादशी का महासंयोग, वृषभ, कर्क, कन्या सहित इन 3 राशियों को मिलेगा सौभाग्य

Aaj ka Rashifal 17 सितंबर 2025 : आज बुधवार 17 सितंबर 2025 को पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी है। भगवान विष्णु और पितृ कृपा से कई राशियों को लाभ मिलेगा। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से।

2 min read
Sep 17, 2025
Aaj Ka Rashifal 17 September 2025

Aaj Ka Rashifal 17 September 2025 : आज बुधवार का दिन पितृ पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी मनाई जाएगी। भगवान विष्णु और पितृ कृपा से कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रही है। वृषभ राशि की आय बढ़ेगी, राजनीति में लाभ, संतान की प्रगति। कर्क वालों को करियर में सफलता मिलेगी। कन्या वालों की आमदनी बढ़ेगी। तुला वालों का व्यापार बढ़ेगा। मकर वालों को राजनीति में लाभ, बदलाव व धन मिलेगा। कुंभ वाले गलत निवेश न करें, संतान संग समय बीतेगा, मित्रता कमजोर होगी। धनु राशि वालों का अधिकारी से मतभेद हो सकता है। मीन के लिए घर-बदलाव लाभकारी रहेगा। पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का राशिफल।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Tarot Rashifal 17 September 2025 : इंदिरा एकादशी के शुभ संयोग में मेष, सिंह और तुला राशि वालों को मिल सकता है पितरों का आशीर्वाद

आज का मेष राशिफल : (Today Vrishabh Rashifal)

व्यस्तता के कारण कई कार्य लंबित रहेंगे। निजी जीवन में चल रहे संकट दूर होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। संतान की उन्नति में आ रही परेशानियाँ दूर होंगी।

आज का मिथुन राशिफल : (Today Mithun Rashifal)

व्यावसायिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोई आवश्यक दस्तावेज़ आज हाथ लग सकते हैं।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

किसी विशेष प्रयोजन से यात्रा होगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

आज का सिंह राशिफल : (Aaj Ka Singh Rashifal)

सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभाएंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। जीवनसाथी से तालमेल स्थापित होगा। पिता से संबंध कमजोर होंगे।

आज का कन्या राशिफल : (Aaj Ka Kanya Rashifal)

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। जिसे आप अपना समझ रहे थे, वही आपको नुकसान पहुँचाने के हरसंभव प्रयास कर रहा है। सतर्क रहें और समझदारी से काम करें।

आज का तुला राशिफल : (Aaj Ka Tula Rashifal)

व्यावसायिक साझेदारी मजबूत होगी। व्यापार विस्तार के योग हैं। कला और चित्रकारी से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से परेशान होंगे। पारिवारिक तनाव बढ़ने से स्वभाव में उग्रता आएगी। आर्थिक पक्ष सुधरेगा। यात्रा निरस्त होगी।

आज का धनु राशिफल : (Today Dhanu Rashifal)

कार्यस्थल पर सहकर्मियों द्वारा सहयोग न करने से कार्य प्रभावित होंगे। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। संतान पक्ष से संबंधित खुशखबरी मिलेगी।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

व्यस्तता के चलते निजी कार्य प्रभावित होंगे। राजनीति से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। किसी बड़े बदलाव के लिए तैयार रहें। धन लाभ होगा।

आज का कुंभ राशिफल : (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

किसी के बहकावे में आकर धन निवेश न करें। संतान के साथ समय व्यतीत होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। मित्रों से संबंध कमजोर होंगे।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

अपने व्यवहार को सुधारें। संतान सुख संभव है। वैवाहिक चर्चाएँ सफल रहेंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। मकान-दुकान बदलने से उन्नति होगी।

पं. चंदन श्यामनारायण व्यास

ये भी पढ़ें

Indira Ekadashi Vrat 2025 Katha : इस इंदिरा एकादशी पर 4 शुभ योग, जानें पूजा विधि, कथा और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय

Also Read
View All

अगली खबर