Aaj ka Rashifal 18 February 2026: 18 फरवरी 2026 का राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य और धन से जुड़े भविष्यफल। पंडित मुकेश भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत।
Aaj ka Rashifal 18 February 2026: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की शुरुआत के साथ बुधवार, 18 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। आज गणेश जी की कृपा से कुछ लोगों को व्यापार, नौकरी और प्रेम जीवन में सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। पंडित मुकेश भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत इस दैनिक राशिफल में जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का विस्तृत भविष्यफल, शुभ रंग और लकी नंबर। (Aaj Ka Rashifal Mesh Se Meen Tak)
व्यापार में नई संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। आपकी मेहनत और पुराने संबंध के आधार पर सफलता का स्तर निर्धारित होगा। प्रेम संबंधों में अपेक्षाओं का दबाव आर्थिक खर्च बढ़ा सकता है। छोटी यात्रा प्रसन्नता देने वाली रहेगी।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 9
योग्यता और निपुणता की परीक्षा होगी। सभी की नजरे आपकी परफॉर्मेंस (कार्य कुशलता) पर रहेंगीं। सफल रहे तो बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। परिवार में छोटे मुद्दों पर असहमतियां तनाव में बदल सकती है।
शुभ रंग : पिंक
लकी नंबर : 7
महत्वपूर्ण व्यवसायिक मुलाकातें आध्यात्मिक उन्नति और पर्यटन सभी कुछ एक यात्रा में शामिल होने के योग दिखाई दे रहे हैं। अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भाई बहनों से बातचीत मेंअधिकारों को लेकर तनाव दिख सकता है।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 6
वार्तालाप में कूटनीति से काम लेना होगा। विरोधी आपकी सरलता और भावुकता का फायदा उठाना चाहेंगे। व्यवसाय में नए समझौते अभी टालना बेहतर रहेगा। शैक्षणिक कार्य में व्यवधान आ सकते हैं।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 8
सकारात्मक सोच और भाग्य का समर्थन मिलने से विशेष रूप से नए व्यापारिक समझौतों में आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाएगी। जॉब के बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों को सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 2
दूरसंचार और सूचना के क्षेत्र में कार्य करने लोगों को विशेष महत्व मिलेगा। कार्यों की प्रशंसा होगी। नई योजनाएं बनेगी विरोधियों से सावधान रहना होगा। भावनात्मक संबंधों से दूरी तनाव दे सकती है।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 3
आशावादी दिन है सभी से सहयोग मिलता चला जाएगा। पारिवारिक जीवन में भी पिछले कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। नई आर्थिक जिम्मेदारी सोच समझ कर लेनी होगी। अविवाहितों को विवाह के मनअनुकूल प्रस्ताव मिलेंगे।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 2
दूसरों के कार्यों की जिम्मेदारी लेने से बचना होगा। व्यर्थ की समस्याओं में उलझ सकते हैं। बड़ी हानि से बचने के लिये शेयर बाजार की अस्थिरता से दूरी बनानी होगी।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 1
सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए धन खर्च हो सकता है। धार्मिक आयोजन में शामिल होकर उत्साहित और सकारात्मक महसूस करेंगे। विरोधी भी धैर्य और कार्य कुशलता की प्रशंसा करेंगे। नियमों की पालना करनी होगी।
शुभ रंग : डार्क ब्राऊन
लकी नंबर : 6
व्यवसायिक गतिविधियों में पूंजी की आवश्यकता महसूस करेंगे। पेरेंट्स की ओर से निराशा मिल सकती है। नए संसाधन जुटाने होंगे। वाहन आदि के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 2
सार्वजनिक जीवन में महत्व मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से लिए गए आर्थिक फैसले लाभ कारी रह सकते हैं। विलासिता की जीवन शैली पर बचत खर्च हो सकती है।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 5
सचेत रहते हुए अपने कार्य करने होंगे। आपके कार्यों में से कमी निकाली जा सकती है। औचक निरीक्षण की संभावना रहेगी। रत्न आभूषण के कार्य से जुड़े लोगों को सावधानी से आगे बढ़ना होगा।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 4