राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 November 2026: मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत? किसी को धन लाभ तो किसी को मिलेगी करियर में नई दिशा

Aaj Ka Rashifal- 18 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 6:15 AM IST
aaj ka rashifal 18 november 2026 horoscope today hindi
Aaj Ka Rashifal 18 November 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Aaj Ka Rashifal 18 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट या भूमि संबंधी पुराने सौदे लाभकारी हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। शब्दों में गरिमा बनाए रखनी होगी।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

शैक्षणिक कार्यों में अनुसंधान के प्रति रुझान बढ़ेगा। जॉब में नए विकल्पों के लिए वातावरण तैयार हो सकता है। धन संबंधी मामलों में मितव्ययिता रखनी होगी।

शुभ रंग- डायमंड व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मानसिक रूप से अधिक परिपक्वता दिखाने की आवश्यकता रहेगी। भावनात्मक रिश्तों में भरोसे की कमी महसूस हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। स्थिर संपदा के रखरखाव पर धन खर्च होगा।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा में ईर्ष्या और द्वेष शामिल हो सकता है, इसलिए सावधानी रखनी होगी। नए अधिकारियों से तालमेल बिठाने के प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर अधिक पजेसिव होने से बचें।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। नए कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। यात्रा व्यवसाय और मित्रों का दायरा बढ़ाने में कारगर साबित होगी। कुटिल लोगों की समय रहते पहचान करनी होगी।

शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 9

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

व्यवसाय पर नियंत्रण बनाए रखना कठिन रहेगा। अधिकारियों का व्यवहार तनाव दे सकता है। घरेलू मामलों में आपकी नीतियों के प्रति असंतोष दिखाई देगा। शांत रहने का समय है।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 2

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

सहकर्मियों के प्रति सहयोगपूर्ण रवैया रखना होगा। उच्च अधिकारियों से संघर्ष की स्थिति में सभी का साथ मिलेगा। व्यवसाय में नीतिगत बदलाव का सही समय है। विदेश व्यापार में संभावनाएं बढ़ेंगी।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

खेलकूद और प्रतिस्पर्धा से जुड़े मामलों में अभिरुचि बढ़ेगी। पुराने सहयोगियों को महत्व देकर नए अवसर बना सकेंगे। साझेदारी संबंधों में संघर्ष बढ़ सकता है। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

विचारों में अस्थिरता रहेगी और निर्णय लेने में दुविधा महसूस करेंगे। भावनात्मक रिश्तों का सहयोग मिलने से स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनकर शांति अनुभव करेंगे।

शुभ रंग- डार्क यलो
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

कठिन लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। उत्साहजनक समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक मामलों में समझौतावादी होना पड़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय का प्रबंधन करना मुश्किल रहेगा।

शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 2

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

लंबे और उबाऊ कार्यों में उलझने का खतरा रहेगा। समय रहते सही निर्णय लेने होंगे। उच्च अधिकारियों से बहस में पड़ने से बचें। वैवाहिक जीवन को व्यवस्थित करना होगा।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

धन का आना और जाना समान रूप से बना रह सकता है। व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता रहेगी। दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा। शेयर मार्केट में सावधानी से आगे बढ़ें।

शुभ रंग- लाइट ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9

Updated on:
18 Nov 2026, 6:15 AM IST
Published on: