राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 18 October 2025 : आज का राशिफल: 18 अक्टूबर को बन रहा है धन-लाभ का महासंयोग, आपकी राशि पर क्या होगा असर?

Aaj Ka Rashifal, 18 October 2025 : आज धनतेरस पर जानिए 18 अक्टूबर 2025 का राशिफल — मां लक्ष्मी की कृपा से कौन सी राशि होगी भाग्यशाली और किसे रखना होगा सावधान!

3 min read
Oct 18, 2025
Aaj Ka Rashifal 18 October 2025 : आज धनतेरस पर जानिए 18 अक्टूबर 2025 का राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal, 18 October 2025 : आज धनतेरस का शुभ दिन है, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। माना जाता है कि आज ही के दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी का प्रकट होना हुआ था। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि धन्वंतरि भगवान की पूजा से घर में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का वास होता है। 18 अक्टूबर 2025, शुक्रवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है? आइए जानते हैं आज का राशिफल क्या कहता है। इस दैनिक राशिफल में मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, सेहत, प्रेम और आर्थिक स्थिति की भविष्यवाणी दी गई है। साथ ही जानिए आज आपका लकी कलर और लकी नंबर क्या है, ताकि आप दिन की शुरुआत सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

ये भी पढ़ें

आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal) : लक्ष्मी जी और कुबेर की कृपा, इन 4 राशियों को धनतेरस पर मिल सकता है रुका हुआ धन और नए आय स्रोत

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

उमंग और उत्साह के साथ दैनिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। व्यवसाय में पूर्व मे किए गए वादे पूरा करना मुश्किल रहेगा। शैक्षणिक कार्यों परिश्रम या मित्रों के साथ मिलेगा। आमोद प्रमोद दोनों में से एक का चुनाव कठिन रहेगा।

लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 9

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के शब्दों से आहत हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों के प्रति निर्लिप्त रहते हुए कार्य करने की आवश्यकता रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

प्रतिष्ठा को धन से अधिक महत्व देंगे। वादे पूरे करने के लिए उधार लेना पड़ सकता है। नई जिम्मेदारियां के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में उत्साह बढ़ेगा। लेकिन थोड़ी आशंकाएं भी रहेगी।

लकी कलर- कॉपर कलर
लकी अंक -5

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

अधिक भावुक होने पर उच्च अधिकारियों के साथ वार्तालाप में शामिल होना परेशानी में डाल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुरानी बचत काम में लेनी पड़ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रह सकते हैं।

लकी कलर- सिल्वर कलर
लकी अंक -7

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ने से धन और दैनिक कार्यों में सुविधा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में दूसरों के प्रति की गई उदारता स्नेह और प्रेम के रूप में वापस प्राप्त होगी। तनाव समाप्त होंगे नई कार्य योजना बनेगी।

लकी कलर- महरून कलर
लकी अंक -1

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

व्यवसायिक गतिविधियों में अति व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन में विलासिता की वस्तुएं शामिल होंगी।

लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक -3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आपके विचारों और कार्यों को समर्थन मिलेगा। नए आर्थिक अनुबंध हो सकते हैं। राजकीय कार्यों मैं उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से आशान्वित रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा को अभी टालना ठीक रहेगा।

लकी कलर- ब्राईट व्हाईट
लकी अंक -2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करें। नियमों की अवहेलना कानूनी समस्या में डाल सकती है। सावधान रहना होगा। जीवनसाथी की रात को महत्व दें। बच्चों के भविष्य को लेकर स्पष्ट कार्य योजना तैयार करनी होगी।

लकी कलर- ओरेंज कलर
लकी अंक -5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

नियमित कार्यों से अलग दिनचर्या रह सकती है। भाग्य का समर्थन मिलने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन की उपलब्धता बढ़ेगी। भाई बहनों से संवाद सकारात्मक रहेगा। अधिकारों को लेकर विवाद सुलझने से मानसिक शांति रहेगी।

लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक -6

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

पारिवारिक अपेक्षाओं का दबाव रहेगा। कार्य स्थल पर चीज थोड़ी असहज हो सकती हैं। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अनजान लोगों के साथ आर्थिक तौर पर भरोसा करने से बचना चाहिए।

लकी कलर- डार्क ब्राऊन
लकी अंक -8

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

परिस्थिति में सुधार होगा दैनिक कार्यों की गति बढ़ेगी। अल्पकालीन आर्थिक योजनाएं सफल रहेगी। भावनात्मक रिश्तों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। आध्यात्मिक जुड़ाव के साथ यात्रा संभावित है।

लकी कलर- ब्ल्यू कलर
लकी अंक -1

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

विरोधियों के निशाने पर रह सकते हैं। कार्य योजना में बदलाव करने पड़ेंगे। योजनाओं को पूरा होने तक सार्वजनिक करने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वाणी में मधुरता रखनी होगी।

लकी कलर-ऑफ व्हाइट
लकी अंक -3

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal : दीपावली 2025: 19 से 25 अक्टूबर तक कुबेर योग और हंस राजयोग से इन राशि वालों को मिल सकता है धन, समृद्धि और सौभाग्य

Also Read
View All
Meen Rashifal 2026 : मीन राशिवालों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा नया साल, सेहत और रिश्तों पर दें खास ध्यान

8 दिसंबर 2025 का राशिफल : इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, वृश्चिक को अचानक लाभ, कन्या को नए रिश्ते, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

टैरो राशिफल 8 दिसंबर 2025: मेष लेंगे कड़े फैसले, कर्क का साथ देगा भाग्य, जानिए बाकी राशियों का हाल

07 दिसंबर 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इन 5 राशियों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, जानें शुभ रंग और अंक, जानें सभी 12 भविष्यफल

टैरो राशिफल 7 दिसंबर 2025 : मेष को नई पार्टनरशिप, वृषभ को संघर्ष, मकर को धन लाभ, मिथुन की तरक्की, कन्या के आय स्रोत बढ़ेंगे, वृश्चिक को बड़ी जिम्मेदारी

अगली खबर