राशिफल

Rashifal: राशिफल 19 फरवरी 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

Aaj ka Rashifal 19 February 2026: आज का राशिफल 19 फरवरी 2026 पढ़ें। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, धन, प्रेम और सेहत से जुड़ा भविष्यफल जानें।

3 min read
Feb 18, 2026
Aaj ka Rashifal 19 February 2026 : आज का राशिफल 19 फरवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj ka Rashifal 19 February 2026: आज 19 फरवरी है। ग्रहों की चाल इशारा कर रही है कि आज कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं, तो कुछ को संभलकर चलने की जरूरत है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर मुकेश भारद्वाज से आपकी राशि का हाल और वो प्रो-टिप्स जो आपका दिन बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें

Khatu Shyam Ji Story : तीन बाण और एक महागाथा: वो योद्धा जो मिनटों में समाप्त कर सकता था महाभारत का युद्ध

मेष (Aaj ka Rashifal Aries): चुनौतियों को कहें हां

आज डरने का नहीं, लड़ने का दिन है। अगर आप चुनौतियों को स्वीकार करते हैं, तो बड़ी कामयाबी आपका इंतजार कर रही है।

खास बात: पुराने दोस्तों से मिलकर मन खुश होगा। संतान की शिक्षा को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3

वृष (Aaj ka Rashifal Taurus): मेहनत ही असली शॉर्टकट है

किस्मत के भरोसे बैठने के बजाय पसीना बहाने का दिन है। आज दूसरों से मदद की उम्मीद कम रखें, अपनी ताकत पर भरोसा करें।

सावधानी: आज लंबी यात्रा से बचें, थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग: ब्राउन | शुभ अंक: 8

मिथुन (Aaj ka Rashifal Gemini): सलाहकारों की चांदी

अगर आप मैनेजमेंट या कंसल्टेंसी के काम में हैं, तो आज आपकी तारीफों के पुल बंधेंगे। प्रॉपर्टी या नया घर खरीदने का प्लान बनाने के लिए आज का दिन बेस्ट है।

शुभ रंग: चमकीला सफेद | शुभ अंक: 2

कर्क (Aaj ka Rashifal Cancer): विदेश से आएंगे अच्छे संकेत

व्यापारियों के लिए आज का दिन बड़ा है, खासकर अगर आपका काम विदेशों से जुड़ा है। लेकिन ध्यान रहे, बिना तैयारी के किसी भी कॉम्पिटिशन में न उतरें।

टिप: आज हाथ थोड़ा तंग रखें, फिजूलखर्ची जेब ढीली कर सकती है।

शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 6

सिंह (Aaj ka Rashifal Leo): प्यार और काम का तालमेल

दोपहर तक का समय आपके लिए बेहद शानदार है। ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा और पार्टनर के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी।

टिप:: शाम के वक्त आलस से बचें, काम का बोझ बढ़ सकता है।

शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 7

कन्या (Aaj ka Rashifal Virgo): बस थोड़ा सा और इंतजार

आपकी मेहनत का फल पक चुका है, बस उसे पाने के लिए धैर्य रखें। कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें और अपना पक्ष मजबूती से रखें।

सावधानी: ड्राइविंग करते समय सतर्क रहें, यात्रा टालना ही बेहतर है।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2

तुला (Aaj ka Rashifal Libra): सेहत और करियर पर फोकस

आज पढ़ाई के अलावा दूसरी चीजें आपको तनाव दे सकती हैं। अपने गुरुओं और माता-पिता की सलाह को इग्नोर न करें।

टिप: जॉब में अपना 100% दें, लापरवाही महंगी पड़ सकती है। अपनी डाइट का ख्याल रखें।

शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 5

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal Scorpio): रिश्तों में घुलेगी मिठास

पुराने गिले-शिकवे दूर करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। घर के कार्यक्रमों में हिस्सा लें, इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 4

धनु (Aaj ka Rashifal Sagittarius): तकनीक बनेगी आपकी मददगार

काम का प्रेशर आज आप पर हावी रह सकता है। मुश्किलों को हल करने के लिए नई टेक्नोलॉजी का सहारा लें। घर के बड़ों का स्वभाव आज थोड़ा सख्त हो सकता है।

शुभ रंग: स्काई ब्लू | शुभ अंक: 4

मकर (Aaj ka Rashifal Capricorn): रुके हुए काम बनेंगे

तनाव के बादल छंटने वाले हैं। जो लोग बिजनेस के लिए फंड या लोन ढूंढ रहे थे, उन्हें आज बड़ी सफलता मिल सकती है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मन प्रसन्न कर देगी।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

कुम्भ (Aaj ka Rashifal Aquarius): वादों पर रहें अडिग

आज पुराने किए गए वादों को निभाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। पार्टनरशिप में कोई भी फैसला लेने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें। पारिवारिक कलह से खुद को दूर रखें।

सावधानी: पैसों का लेन-देन आज सोच-समझकर करें।

शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2

मीन (Aaj ka Rashifal Pisces): खुद पर करें भरोसा

समय आपके पक्ष में मुड़ रहा है, लेकिन जल्दबाजी में आकर कोई आर्थिक फैसला न लें। दूसरों की सलाह से ज्यादा अपने 'गट फीलिंग' (विवेक) पर भरोसा करना फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 7

ये भी पढ़ें

Panchang: आज का पंचांग 19 फरवरी 2026: आज का चौघड़िया, शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Also Read
View All

अगली खबर