राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज आपके सितारे क्या दे रहे हैं संकेत? जाने दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal-21 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Aug 21, 2026
aaj ka rashifal 21 august 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 21 August 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 21 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि को व्यर्थ के विवादों और समस्याओं से बचकर अपने कार्यों को अंजाम देना होगा। उच्च अधिकारियों के रुख का समर्थन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग- लाइट ब्राउन कलर
शुभ अंक- 4

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि के जातक वैचारिक रूप से सक्षम महसूस करेंगे। तकनीकी दक्षता बढ़ेगी। पुराने संपर्कों से लाभान्वित होंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 6

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि को सतर्क रहकर कार्य करना होगा। आपके कार्यों का लाभ कोई और उठा सकता है। प्रेम संबंधों में ठगा हुआ महसूस करेंगे। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि के जातक विलासिता के प्रति गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे। भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ सकती है। इच्छाओं को नियंत्रण में रखना होगा। वाहन सुख बढ़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि के लिए विशेष ऊर्जा महसूस करने का समय है। विशिष्ट लक्ष्य सिद्ध होंगे। विरोधियों पर ज्यादा कठोर होने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग- एप्पल रेड
शुभ अंक- 3

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राषि के लिए जॉब या व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने का सही समय है। स्थान परिवर्तन के साथ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 5

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि के लिए असंतुलित ऊर्जा प्रवाह रहने से कार्यों को संभालना आसान नहीं रहेगा। व्यक्ति और स्थिति देखकर निर्णय लेने होंगे। निजी संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 9

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि को दृढ़ता दिखाने का समय है। लोगों का सहयोग और कार्यों की गति के बीच सही तालमेल रखना होगा। सभी के विचारों को सुनकर पारिवारिक फैसले लेने होंगे।

शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक-1

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि के खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ेगी। पुराने विवाद उभरने से तनाव में रह सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार अनपेक्षित रह सकता है।

शुभ रंग- डार्क यलो कलर
शुभ अंक- 4

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। भूमि और भवन से जुड़े सौदे लाभान्वित कर सकते हैं। शिक्षा में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े परिणाम उम्मीद से बेहतर रहने की संभावना है।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि के जिम्मेदारी पूर्वक कार्य पूरे करने होंगे। मनोरंजन और आनंद के अवसर होने के बावजूद समय अभाव रह सकता है। प्रेम संबंधों में अनुराग बढ़ेगा।

शुभ रंग-कॉफी कलर
शुभ अंक- 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि कोदूसरों की मदद करनी होगी। इससे आपके भाग्य के द्वारा खुल सकते हैं। संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यर्थ के तनाव को हावी न होने दें।

शुभ रंग- मैंगो यलो कलर
शुभ अंक- 7

Published on:
21 Aug 2026 05:30 am