
गणेशजी की पूजा अवश्य करें- ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन के जातकों का स्वभाव मूडी माना जाता है। इस राशि के जातक दूसरों की मन की बातें पढ़ने की सक्षम होते हैं. इनके इष्ट देव गणेशजी हैं और आज बुधवार का दिन होने के साथ ही चतुर्थी भी है इसलिए गणेशजी की पूजा अवश्य करें. आइए जानते हैं कि आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर के 22 वें दिन मिथुन का राशिफल क्या कहता है?
मिथुन राशि- बिना मतलब के खर्च किए जा रहे हैं. समय रहते स्थिति को नियंत्रित करें. व्यापार विस्तार के लिए समय मध्यम है. नौकरी में बदलाव की स्थिति बनेगी. वाहन पर खर्च होगा.
किसी अहम मसले पर घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रयास करेंगे. संतान के कैरियर या शिक्षा के संबंध में कोई सुखद खबर प्राप्त हो सकती है.
वित्त.आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. घर में मेहमानों की आवाजाही से खर्च अधिक हो सकते हैं. भूमि संबंधी विवाद को सुलझाने से आय हो सकती है.
कैरियर . व्यवसायिक क्षेत्र में कोई खास सफलता मिलेगी. प्राइवेट नौकरी करनेवालों की आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी. आज वेतन से संबंधित कठिनाइयां दूर होंगी.
दांपत्य व प्रेम. लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ रोमांस का भरपूर मौका मिलेगा.
स्वास्थ्य. आज ब्लड प्रेशर व डायबिटीज संबंधी जांच अवश्य करवाएं.
आज का भाग्यांक 1
आज का शुभ रंग लाल
अनुकूल सलाह— बुध देव की प्रसन्नता के लिए उनके बीज मंत्र ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: का कम से कम एक माला जाप करें.