
राशिचक्र की पहली राशि मेष है, इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं जोकि पराक्रम के देवता हैं. मेष राशिवालों के लिए नियम—अनुशासन का बहुत महत्व होता है. ये लोग हर हाल में कानून—कायदों का पालन करते हैं. इस राशि के जातकों को सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए या हनुमानजी की नियमित पूजा—अर्चना करना चाहिए- आइए जानते हैं आज मेष का राशिफल क्या कहता है?
मेष राशि- समय पर आर्थिक सहायता मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे. भाइयों की मदद से सरकारी बाधा दूर होगी. चिकित्सा से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे. निवेश करने में सावधानी रखें.
किसी विशेष कार्य को पूर्ण करने के साथ ही अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. संतान के संबंध में कुछ चिंता बनी रहेगी. संतान के कैरियर या शैक्षणिक कोई समस्या सामने आएगी, उसके निराकरण का प्रयास जरूर करें.
वित्त- आज धन देने के संबंध में बहुत सोच विचार करके ही कोई निर्णय लें. किसी को पैसा उधार ना दे.
कैरियर- बिजनेस में उधारी उगाहने पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. सेवारत लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा.
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर के साथ हास परिहास तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा. लवमेट का सहयोग बना रहेगा.
स्वास्थ्य- महिलाओं को आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. श्वांस संबंधी दिक्कत हो सकती है.
आज का भाग्यांक 1
आज का शुभ रंग सुनहरा
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए केले के पेड़ की प्रदक्षिणा करें. केले का दान भी दें.