राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 April: वृषभ, धनु और मीन सहित इन पांच राशियों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ

मंगलवार का दिन वृषभ, धनु और मीन सहित कई राशियों के लिए बेहद लाभदायक है। इन राशि के जातकों को क्या लाभ होने वाला है, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)। इसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास (Horoscope Today)।

2 min read
Apr 24, 2023
aaj_ka_rashifal.jpg
आज का राशिफल 23 मई मंगलवार 2023

मेष: अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, मंगलवार को कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।


वृषभः व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।


मिथुनः आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।


कर्कः मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।


सिंहः अपने कार्यशेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, इससे नुकसान हो सकता है।


कन्याः जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।


तुला राशि के लिए कारोबार में उन्नति के योग


तुलाः जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बेठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।


वृश्चिकः भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें तो समाधान हो जाएगा।


धनुः परिणय चर्चा में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।


मकर राशि वालों को मिलेगा संतों का सानिध्य
मकरः काम को टालना बंद करे और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।


कुम्भः बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास, तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों का नुकसान हो सकता है।


मीनः केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं, आर्थिक लाभ होगा।

Updated on:
24 Apr 2023 06:47 pm
Published on:
24 Apr 2023 06:45 pm