राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 December : 26 दिसंबर राशिफल: मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से मेष और वृषभ समेत 5 राशियों का खुलेगा भाग्य

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से मेष, वृषभ, सहित 5 राशि वालों के लिए गुडलक लेकर आ रहा है। आज के दैनिक राशिफल में जानिए भविष्य के संकेत और मेष से मीन राशि तक का सम्पूर्ण राशिफल। (Daily Horoscope Friday)

3 min read
Dec 25, 2025
Aaj Ka Rashifal 26 December 2025 : 26 दिसंबर राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal 26 December : आज 26 दिसंबर 2025 से पौष मास का 21वां दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे। आज का दिन मां वैभव लक्ष्मी की कृपा से मेष, वृषभ, सहित 5 राशि वालों के लिए गुडलक लेकर आ रहा है। आज के दैनिक राशिफल में जानिए भविष्य के संकेत और मेष से मीन राशि तक का सम्पूर्ण राशिफल। (Daily Horoscope Friday)

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Tarot Rashifal 26 December 2025 :  26 दिसंबर को इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

संभावनाओं से भरा हुआ दिन है। जैसी कार्यो की दिशा होगी वैसे ही परिणाम मिलते चले जाएंगे। कल और संगीत में रुचि बढ़ेगी। यात्रा और पर्यटन से जुड़ी योजना बनानी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

जीवन शैली में बदलाव आएंगे। नई व्यवस्थाओं को चुनने का मौका मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना बनेगी। परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए दूसरों का सहयोग लेना पड़ सकता है।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

किसी विशेष लक्ष्य का पीछा करने में ऊर्जा और संसाधन लगने की संभावना है। सहयोग पाने के लिए व्यवहार में मधुरता दिखानी होगी। शिक्षा से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 6

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

व्यवस्थाओं के प्रति निराशा अनुभव करेंगे। नई जिम्मेदारियां को उठाने के लिए मानसिक तैयारी पहले कर ले। मित्रों से आर्थिक या अन्य सहयोग को लेकर ज्यादा आशा रखना बाद में तनाव दे सकता है।
शुभ रंग : ऑफ़ व्हाईट
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

अपने व्यवहार से साथी कर्मियों पर विशेष छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। नेतृत्व करने की क्षमता दिखाई देगी। उच्च अधिकारियों से मत भिन्नता रह सकती है। खेलकूद या उत्साह जनक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 7

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आर्थिक मामलों में नियमों की अनदेखी करना बाद में परेशानी में डाल सकता है। पारिवारिक जीवन में शाब्दिक तनाव से मानसिक शांति भंग हो सकती है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के बावजूद आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 2

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

विशिष्ट लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। भावनात्मक या आर्थिक स्तर पर जीवन बदलने की संभावना रहेगी। आधारभूत निर्माण/ इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ी साझेदारियों के अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 1

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा। स्नेह और विनम्रता से पुराने संबंधों में भी सकारात्मक गतिशीलता आएगी। मांगलिक कार्यों की संभावना बनेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकती है।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 5

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों बढ़ेगी। मेल मुलाकातों का दौर चलेगा। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा। नई व्यवस्थाओं का जन्म होगा। दूसरों पर निर्भरता कम करने के प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ रंग : यलो कलर
लकी नंबर : 4

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

संपत्ति विवाद सुलझने से आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकते हैं। इस ओर प्रयास करने का सही समय है नई मुलाकातों के स्थाई संबंधों में बदलने की अच्छी संभावना है। प्रेम में आशावान रह सकते हैं।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 3

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कूटनीति से लगभग निराशाजनक स्थिति में भी परिणाम लाने में सफल रहेंगे। आत्म गौरव अनुभव करने का समय है। जॉब में परिवर्तन और स्थान में बदलाव की स्थितियां बन रही है। सचेत रहना होगा।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 8

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

अच्छे व्यवहार और ईमानदार छवि के कारण से विशेष लोगों के करीब जाने का मौका मिलेगा। प्रयास सही दिशा में रहे तो बडी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भावनात्मक संबंधों में साथी की सराहना मिलेगी।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 9

ये भी पढ़ें

Dhanvarsha Yoga 2025 : साल खत्म होने से पहले खुलेगी किस्मत, धनवर्षा योग बदलेगा इन राशियों का भाग्य

Also Read
View All

अगली खबर