राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 May: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों को लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Daily Horoscope Today: वट सावित्री व्रत के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, इसका कई लोगों को बेहद शुभ फल मिलेगा। विशेष रूप से 5 राशियों को लाभ मिलेगा। आज का राशिफल में जानें सभी राशियों का भविष्य (Aaj Ka Rashifal)

3 min read
May 25, 2025
Aaj Ka Rashifal 26 May 2025: आज का राशिफल सोमवार 26 मई 2025 (Photo Credit: Patrika Design)

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल 26 मई 2025 में सभी राशियों का भविष्य बता रहे हैं पं. चंदन श्याम नारायण व्यास, मेष से मीन में से आपकी कोई राशि है तो जानें अपना भाग्य (Daily Horoscope Today)


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)


आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 26 मई को व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)


आज का राशिफल मेष राशि 26 मई के अनुसार वट सावित्री व्रत के दिन की शुरुआत में वृषभ राशि वालों पर क्रोध हावी रहेगा। मनमाफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)


वट सावित्री व्रत के दिन मिथुन राशि वाले निवेश किए धन से अर्जित होने वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः


आज का राशिफल कर्क राशि (Kark Aaj Ka Rashifal)


कर्क आज का राशिफल 26 मई के अनुसार वट सावित्री व्रत के दिन कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें, कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।


सिंह आज का राशिफल (Singh Aaj Ka Rashifal)


सिंह आज का राशिफल के अनुसार सोमवार को विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।


कन्या आज का राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)


कन्या आज का राशिफल के अनुसार सोमवार को आलस्य को त्याग कर काम करें। रूके कार्य में सफलता मिलेगी, पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।


आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)


आज का तुला राशिफल के अनुसार सोमवार को आपके लिए पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः


आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)


वट सावित्री राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।


आज का धनु राशिफल (Dhanu Rashifal Aaj Ka)


वट सावित्री राशिफल धन राशि के अनुसार सोमवार का दिन दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध और समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)


मकर आज का राशिफल संकेत कर रहा है कि पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।


आज का राशिफल कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)


आज का राशिफल कुंभ राशि के अनुसार कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः


मीन राशिफल आज का (Horoscope Today Pisces)


मीन राशिफल आज का संकेत करता है कि कम बोलें, अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

Also Read
View All

अगली खबर