राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 August 2026: रक्षाबंधन और चंद्रग्रहण के दिन क्या कहते है 12 राशियों के सितारे? जानें दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal- 28 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Aug 28, 2026
aaj ka rashifal 28 august 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 28 August 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 28 August 2026: आज रक्षाबंधन के दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 28 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि के लिए आशंकाएं निर्मूल साबित होंगी संघर्ष से कामयाबी हासिल करने का दिन है। तकनिकी का सही उपयोग प्रतिस्पर्धा में आगे रखेगा। प्रेम संबंधों में अतिउत्साह से बचें।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 7

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि को टीम का चयन सावधानी से करना होगा। एकल प्रयास निष्फल रह सकते हैं। गुरूजनों या विशेषज्ञों की राय को महत्व दें। परिवार से वार्तालाप में सावधानी रखनी होगी।

शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 6

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि को असमंज की स्थिति से बचना होगा। पूर्व निर्धारित योजनाओं पर डटे रहे तो भाग्य का समर्थन मिलेगा। परिवार की ओर से मांगलिक कार्यों पर ज्यादा जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 5

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि के लिए आसान दिखने वाले कार्यों में भी प्रदर्शन संतोष जनक रह सकता है। शेयर मार्केट या अन्य व्यवसाय में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलना कठिन रहेगा। भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी।

शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि राजनीतिक महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई महसूस करेंगे। भूमि भवन से जुड़े व्यवसायी लाभ अर्जित कर सकते हैं। अच्छी संभावना बन रही है विदेश संपर्कों का समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 7

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि के लिए महत्वपूर्ण फ़ैसलों में त्रुटि की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन दूसरों के कारण तनाव रह सकता है। धैर्य और सूझबूझ से काम लेना होगा।

शुभ रंग- डार्क ग्रीन कलर
शुभ अंक- 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि को सरकारी योजनाओं में भागीदारी निभानी पड़ सकती है। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के प्रति गहरा जुड़ाव महसूस होगा। यात्रा में सावधानी रखें।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि के जातक संपत्ति संबंधी मामलों में संभल कर आगे बढ़े। विश्वास में हानि हो सकती है। पारिवारिक मेल मुलाकात सभी पक्षों को महत्व देना होगा।

शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि को उत्साह और आनंद से परिवार का साथ मिल सकता है। यात्रा योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 6

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि के जातक किसी खास उद्देश्य या मुलाकात के लिए उत्सुक रह सकते हैं। व्यर्थ विवादों में ऊर्जा लगाने से बचना होगा। बचत खर्च होने की संभावना है।

शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि को राजनीतिक मामलों में बढ़त मिलेगी। अर्थव्यवस्था को महत्व देना होगा। परिस्थितियों का सही आंकलन करें पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि को गैर जरूरी मुद्दों पर व्यर्थ परेशान होने से बचना होगा। लंबी दूरी की यात्रा योजना बनेगी। पैरेंट्स के साथ वार्तालाप सुखद रहे। इसके प्रयास करने होंगे।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 3

Published on:
28 Aug 2026 05:30 am