
Aaj Ka Rashifal 28 July 2026-28 जुलाई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत रहेगी। आज कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को स्वास्थ्य, विवाद और जल्दबाजी से बचने की जरूरत होगी।जानिए 28 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। (Daily Horoscope)
मेष राशि महत्वपूर्ण मुलाकातें संध्या से पहले निपटाए। धार्मिक कार्यक्रमो से जुड़ाव बढ़ेगा। नए घर खरीद की योजनाएं बनेगी। भाई बहनों से मुलाकात सुखद रहेगी।
शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 9
वृषभ राशि वालों की रात्रि कालिन वार्ताएं सफल रहेगी। पुराने क़ानूनी मामलों के प्रति सावधानी रखनी होगी। सीमा से बाहर के वादे करने से बचना होगा।
शुभ रंग- मेजेंटा
शुभ अंक- 4
मिथुन राशि की भावनात्मक संबंधों में आई उलझने दूर होगी। कार्य और अर्थ व्यवस्था से जुड़े मुद्दे हावी रहेंगे। साक्षात्कार में सफल रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात सुखद रहेगी।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 1
कर्क राशि वाले सुविधाओं में कमी महसूस करेंगे। कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाना होगा। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा से बचें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 8
सिंह राशि को अनुभव और कौशल का सही तालमेल बैठाना होगा। युवाओं के लिए स्थान परिवर्तन और नए मित्रों के साथ जुड़ने के अवसर बनेंगे। गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- बेज (हल्का भूरा)
शुभ अंक- 7
कन्या राशि वाले व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। विदेश से जुड़े कार्याें में धैर्य और सूझबूझ से से आगे बढ़ना होगा। जीवन साथी की राय को महत्व दें।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 9
तुला राशि को पिछली मेहनत का लाभ मिलेगा। नए संपर्कों के जरिए आगे बढ़ने के मौके बनेंगे। भाग्य के समर्थन से धन प्राप्ति के योग है।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि के लिए वादों पर खरे उतरना मुश्किल होगा। एक साथ कई कार्यो की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। अर्थव्यवस्था दूसरों पर निर्भर रहेगी स्वास्थ्य की प्रति लापरवाही ना बरते।
शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 5
धनु राशि के लिए संभावनाओं और सकारात्मक से भरपूर दिन है। पसंद के कार्य करने का मौका मिलेगा। मेहनत का फल उम्मीद से अधिक मिलने की संभावना है।
शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 6
मकर राशि को आसपास के लोग तनाव देने का प्रयास करेंगे। धैर्य और व्यवहार कुशलता से स्थिति को संभालना होगा। आर्थिक और भावनात्मक रूप से मित्रों पर निर्भरता रह सकती है।
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 4
कुंभ राशि के लिए आर्थिक प्रयासों में सफलता के लिए एक जुटता की आवश्यकता रहेगी। किए गए कर्म का फल तुरंत मिलने की संभावना है। यात्रा टालें।
शुभ रंग- मस्टर्ड
शुभ अंक- 5
मीन राशि व्यवस्थाओं के अनुरूप ढलने का प्रयास करें। परिवार यह कार्य स्थल पर नए तरह के प्रभार मिल सकते हैं। संतान पक्ष से थोड़ी चिंताएं रह सकती हैं।
शुभ रंग- सैफरन
शुभ अंक-9