राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 November 2026: किसी को मिलेगी बड़ी सफलता, किसी की होगी लंबी यात्रा; जानें 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Rashifal- 5 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 12:01 AM IST
aaj ka rashifal 5 november 2026 horoscope today hindi
Aaj Ka Rashifal 5 November 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Gemini)

Aaj Ka Rashifal 5 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

दिन का प्रारंभ उत्साहजनक समाचारों से हो सकता है। दोपहर बाद सावधानी रखें। दूसरों के प्रभाव में खर्चों की बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। वैवाहिक रिश्तों को महत्व देना होगा।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

प्रतिभा के अनुसार कार्य मिलने से उत्साहित रहेंगे। कड़ी मेहनत से गुजरना होगा। अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। भावनात्मक संबंधों के प्रति अनुराग बढ़ेगा।

शुभ रंग- व्हाइट
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मनोरंजन और उत्सव से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। भाग्य का समर्थन मिलने से तात्कालिक सौदे लाभकारी रहेंगे।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

दोपहर बाद किए गए कार्यों के मन मुताबिक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। व्यापारिक गतिविधियां तीव्र गति से आगे बढ़ेंगी। यश में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- लाइट ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

वार्तालाप में निपुणता से व्यवसाय और निजी जिंदगी के मामलों में शानदार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में साथी की बढ़ी हुई अपेक्षाओं से निपटना होगा। यात्रा टालें।

शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 3

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

व्यवसाय में पूर्वानुमान सही जाने का फायदा मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति बनेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

लोगों का सहयोग कम मिलने से व्यक्तिगत जवाबदेही बढ़ सकती है। आनंद और उल्लास से जुड़े कार्यक्रम बनेंगे। भौतिक सुविधाओं पर अनुमान से अधिक धन खर्च हो सकता है।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

व्यवसाय में बन रहे अवसरों का पूरा दोहन करने के लिए सही योजना बनानी होगी। संतान से संबंधित मामलों में सावधानी रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- मैंगो यलो कलर
शुभ अंक- 6

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

रत्न और आभूषण व्यवसाय से जुड़े लोग सावधानी से आगे बढ़ें। बड़े वायदा कारोबार से बचना होगा। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 1

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

भाई-बहनों से विचार-विमर्श में कई मुद्दों के समाधान निकलेंगे। बचत को महत्व देना होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 5

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

साझेदारों से जुड़े मामलों में धैर्य दिखाना होगा। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों पर अधिक जिम्मेदारी रहेगी। छिपे हुए धन का लाभ प्राप्त हो सकता है।

शुभ रंग- लाइट ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

भावनात्मक रिश्ते सुधरेंगे। परंपराओं के प्रति गहरा जुड़ाव महसूस होगा। व्यापारिक मामलों में तेजी आएगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक- 3

Published on: