Horoscope Today: दैनिक राशिफल का संकेत है कि शुक्रवार को मेष, वृषभ समेत 9 राशियों का भाग्योदय संभव है। आज का राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें अपना भविष्य, लकी नंबर, लकी कलर (Aaj Ka Rashifal 6 June 2025)
Aaj Ka Rashifal 6 June 2025: शुक्रवार का दिन किसी के लिए शुभ है तो किसी के लिए अशुभ, किसी क्षेत्र में सफलता मिलेगी तो किसी क्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ेगा, आज का राशिफल में जानें सभी राशि वालों का भविष्य (Friday Horoscope Today)
पॉजीटिवः आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना लीं हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
निगेटिवः आज का दिन आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आप किसी बीमारी को दावत दे सकते हैं और आप अपने दिनचर्या में योग व्यायाम को बनाए रखें। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च करेंगे। किसी लेनदेन के मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल
जन्म का समयः 21 मार्च से 20 अप्रैल
पॉजीटिवः पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है, जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए तुरंत माफी मांगनी होगी। आप किसी नई योजना में धन लगाने से पहले अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें।
निगेटिवः शुक्रवार का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और उनके साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे, लेकिन आपके साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
जन्म का समयः 21 अप्रैल-20 मई
पॉजीटिवः नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
निगेटिवः कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। आपको आपके स्वभाव में भी कुछ चिड़ापन देखने को मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे।
आपकी किसी तर्क-वितर्क और लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपने यदि पहले कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
लकी नंबरः 3,6
लकी कलरः पीला
जन्म का समयः 21 मई- 21 जून
ये भी पढ़ेंः
पॉजीटिवः आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी जरूरी काम के कारण अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
निगेटिवः जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी। आज आपको सतर्क रहना होगा। यदि आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप किसी आप बड़े सदस्य से बातचीत कर सकते हैं।
आपको एक साथ कई काम हाथ आने से अपने आवश्यक कार्य को पहले पूरा करना होगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
लकी नंबरः 4
लकी कलरः दूधिया
जन्म का समयः 22 जून-22 जुलाई
पॉजीटिवः किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। मांगलिक खर्च संभव है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से आप निकलने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।
निगेटिवः वैचारिक मतभेद दूर होंगे। यह समय मिश्रितफल देने वाला है। रूके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा।
ये भी पढ़ेंः
लकी नंबरः 5
लकी कलरः सुनहरा
जन्म का समयः 23 जुलाई-23 अगस्त
पॉजीटिवः बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तो की नई शुरुआत करें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करने में कामयाब रहेंगे और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं।
निगेटिवः आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। आज माता-पिता यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।
लकी नंबरः 3,8
लकी कलरः हरा
जन्म का समयः 24 अगस्त-23 सितंबर
पॉजीटिवः सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी। आपके बिजनेस की योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।
निगेटिवः मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। शुक्रवार आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो बचत काफी हद तक समाप्त कर देंगे।
ये भी पढ़ेंः
लेकिन आपके कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जिन्हें आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आप परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अक्समात गिरावट के कारण भागदौड़ में लगे रहेंगे।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
जन्म का समयः 24 सितंबर-23 अक्टूबर
पॉजीटिवः कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। धन आगमन में हो रही रूकावट दूर होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
निगेटिवः आज का दिन आपको लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। बहनों से झगड़ा हो सकता है। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसे आपको समय रहते निपटाना होगा।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल
जन्म का समयः 24 अक्टूबर- 22 नवंबर
ये भी पढ़ेंः
पॉजीटिवः आप परोपकार के कार्यों में भी पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
निगेटिवः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, नहीं तो आप परेशान रहेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने परिजनों से बातचीत करनी होगी और प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो यह लड़ाई लंबी चल सकती है। बिजनेस के मामले में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः पीला
जन्म का समयः 23 नवंबर-21 दिसंबर
पॉजीटिवः आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे और आप साझेदारी में किसी काम को करने की योजना बना सकते हैं।
माता-पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा और आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की भी सोच सकते हैं। रूके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
निगेटिवः बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें।
लकी नंबरः 10, 11
लकी कलरः आसमानी
जन्म का समयः 22 दिसंबर-21 जनवरी
पॉजीटिवः आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक निजात मिलेगी, लेकिन आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बात विवाद में ना पड़ें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं। संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता थी, तो वह समाप्त होगी।
निगेटिवः पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। आप यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दें, तो जीवनसाथी से बातचीत करके दें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
लकी नंबरः 10, 11
लकी कलरः आसमानी
जन्म का समयः 22 जनवरी-19 फरवरी
पॉजीटिवः नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन लें। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर-उधर के कामों में ना लगाकर अपने कामों पर फोकस बनाए रखें।
निगेटिवः आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, उन्हें अपने निवेश की योजनाओं पर विराम लगाना होगा।
पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आपको चल रहे आपसे वाद विवाद पर बातचीत करनी होगी और इसके साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, नहीं तो बात कोई समस्या हो सकती है।
लकी नंबरः 9, 12
लकी कलरः पीला
जन्म का समयः 2 फरवरी-20 मार्च