राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 6 September 2025 : करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में किसे मिलेगी सफलता? जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 6 September 2025 : जानें मेष, वृषभ, मिथुन से लेकर मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल। करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और धन से जुड़े खास ज्योतिषीय संकेत।

2 min read
Sep 05, 2025
Aaj Ka Rashifal, 6 September 2025 (photo- patrika)

Aaj Ka Rashifal, 6 September 2025 : आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। किसी के लिए रुके हुए कार्य पूरे होंगे तो किसी के लिए पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव की संभावना बन रही है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को खर्च की अधिकता और नौकरी-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि 6 सितंबर 2025 का आपका राशिफल क्या कहता है।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Tarot Rashifal, 6 September 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों का टैरो राशिफल, किसे मिलेगा करियर में ग्रोथ और किसके रिश्तों में मिठास?

आज का मेष राशिफल : (Today Mesh Rashifal)

लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी अधिकारी से काम करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी।

आज का वृषभ राशिफल : (Taurus Horoscope Today)

व्यवहार में नम्र रहें। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

आज का मिथुन राशिफल : (Today Mithun Rashifal)

दूसरों की देखा-देखी करने से बचें। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा। न्याय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा।

आज का कर्क राशिफल : (Cancer Horoscope Today)

पारिवारिक समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। मानसिक शांति की तलाश करेंगे। स्थान परिवर्तन के योग हैं। संतान सुख संभव है।

आज का सिंह राशिफल : (Aaj Ka Singh Rashifal)

संतान के विवाह को लेकर चिंता बनी रहेगी। भाइयों से संबंध थोड़े कमजोर रहेंगे। भूमि-भवन से जुड़े कार्य पूरे होंगे। किसी देव स्थान की यात्रा संभव है।

आज का कन्या राशिफल : (Aaj Ka Kanya Rashifal)

संतान के कार्यों से दुखी हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी होगी। पारिवारिक किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आज का तुला राशिफल : (Aaj Ka Tula Rashifal)

समय का सदुपयोग करें। प्रशासन से सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्य पूरे होंगे। संतान की उन्नति होगी और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

आज का वृश्चिक राशिफल: (Scorpio Horoscope Today)

नौकरी में बदलाव का मन बनेगा और वह पूरा भी होगा। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा जिससे मन शांत रहेगा।

आज का धनु राशिफल : (Today Dhanu Rashifal)

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन-भूमि में निवेश संभव है।

आज का मकर राशिफल : (Capricorn Horoscope Today)

लंबे समय से चली आ रही इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक सहयोग कम मिलने के बावजूद कार्य सफल होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। खर्च अधिक रहेगा।

आज का कुंभ राशिफल : (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का मीन राशिफल : (Pisces Horoscope Today)

कार्य की अधिकता रहेगी। निजी जीवन के विवाद सार्वजनिक न करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले अटक सकते हैं। न्याय पक्ष आपके अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ें

Aaj Ka Rashifal, 5 September 2025 : आज किस्मत किसका देगी साथ? पढ़ें 5 सितंबर 2025 का राशिफल

Published on:
05 Sept 2025 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर