राशिफल

Aaj Ka Rashifal : मेष वालों को मिल सकता है धन, जानिए और किन राशिवालों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी

Aaj Ka Rashifal 8 November 2026 : 8 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 1:01 PM IST
Aaj Ka Rashifal- 8 नवंबर 2026
Aaj Ka Rashifal- 8 नवंबर 2026

Aaj Ka Rashifal 8 November 2026 : 8 नवंबर 2026 को रविवार है, आज दिवाली का महापर्व है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि सुबह 11:28 तक रहेगी उसके बाद अमावस्या तिथि लगेगी, नक्षत्र: स्वाति रहेगा। आज रूप चौदस यानि नरक चतुर्दशी के साथ ही रात को दिवाली मनाई जाएगी। आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आपके राशिफल में:

8 नवंबर

मेष
महिलाओं को भावनात्मक रूप से अधिक दृढ़ता दिखानी होगी। सामूहिक कार्यक्रमों में सहयोग की भावना से आगे बढ़ें। आर्थिक व्यवस्थाओं में सुधार होगा।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 2

वृषभ
सुखद मुलाकातों का इंतजार रहेगा। कार्यक्रमों की काल्पनिक रूपरेखा से बेहतर वास्तविकता रहेगी। टकराव या तनाव की आशंकाएं निर्मूल साबित होगी। शब्दों में विनम्रता रखनी होगी।
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 4

मिथुन
अनापेक्षित सहयोग मिलेगा। कलात्मक अभिरुचियां बढ़ेगी। सभी को प्रसन्न करने की कोशिश में सफल रहेगी। अनुमान से अधिक धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: ब्राउन कलर
शुभ अंक: 9

कर्क
संबंधों पर भरोसा बढ़ेगा। करियर को नई दिशा मिलने के संकेत मिलेंगे। उच्च अधिकारियों से मेल मिलाप और विश्वास में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग: मैंगो कलर
शुभ अंक: 1

सिंह
प्रेम में अभिव्यक्ति के अवसर मिलेंगे। अनायास अर्थ की संभावना है। रुका हुआ धन मिलने से विलासिता की वस्तुओं पर उदारता पूर्वक खर्च होगा।
शुभ रंग: लैवेंडर कलर
शुभ अंक: 3

कन्या
कार्यों को तय समय सीमा में करना होगा। यात्रा टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पेरेंट्स के विचारों से सहमत होने में कठिनाई महसूस करेंगे।
शुभ रंग: एमरल्ड कलर
शुभ अंक: 8

तुला
विश्वास और साहस के साथ निर्णय लेने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व शक्ति का विकास होगा। प्रतिस्पर्धा में विजयी होने की संभावना है। अर्थ व्यवस्था सुधरेगी।
शुभ रंग: मिल्की व्हाइट
शुभ अंक: 2

वृश्चिक
नजदीकी लोगों से मतभेद उभर सकते हैं। शांति और सद्भाव से काम लेना होगा। आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता का इंतजार रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: ब्राउन कलर
शुभ अंक: 3

धनु
सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी रहेगी। पूंजी वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। नई वस्तु की खरीद के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
शुभ रंग: कॉफी कलर
शुभ अंक: 5

मकर
बेहद परिश्रम के कारण थकान और स्वास्थ्य में नरमी अनुभव करेंगे। संतान से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिलेंगे। कुछ मामलों में कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
शुभ रंग: स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक: 8

कुंभ
व्यवसाय में नई सोच का आरंभ होगा। जॉब में स्थान परिवर्तन की संभावना है। माता-पिता का व्यवहार सद्भावना पूर्ण और आर्थिक सहयोग वाला रह सकता है।
शुभ रंग: पर्पल कलर
शुभ अंक: 1

मीन
सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छोटी यात्राएं सफल रहेंगी। जीवनसाथी का व्यवहार मधुर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। विवादित विषयों को महत्व ना दें।
शुभ रंग: पिंक कलर
शुभ अंक: 6

Updated on:
7 Nov 2026, 1:01 PM IST
Published on: