राशिफल

आज का राशिफल- 8 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए क्या कहते सितारे?

Aaj Ka Rashifal 8th July 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। जानिए आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) क्या कहता है?
2 min read
Jul 08, 2026
Aaj Ka Rashifal 8th July 2026 Daily Horoscope aries to Pisces prediction
Aaj Ka Rashifal 8th July 2026- जानिए क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Daily Horoscope- 8 जुलाई को कई राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और निर्णयों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके काम, करियर, परिवार, प्रेम जीवन और आर्थिक स्थिति पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में दिन की शुरुआत करने से पहले अपनी राशि का भविष्यफल (8th July Horoscope) जरूर पढ़ें। साथ ही जानें आपके लिए आज का शुभ रंग और शुभ अंक कौन-सा रहेगा, ताकि आप दिनभर सही फैसले लेकर बेहतर परिणाम हासिल कर सकें।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दोपहर बाद परिस्तिथियां नियंत्रण में आएगी। आकस्मिक यात्रा या धन खर्च की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में अंतरंगता बढ़ेगी।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट (Off-White)
शुभ अंक- 5

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आवश्यक कार्य शाम से पहले निपटाने होंगे। कल्पनाओं को साकार करने के अवसर मिलेंगे। मित्रों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- पीच (Peach)
शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए मेहनत का अनुमान से अधिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। परिश्रम की दिशा सही रखनी होगी। नया सीखने अवसरों का लाभ उठाएं।

शुभ रंग- ग्रे (Gray)
शुभ अंक- 6

कर्क राशि

कर्क राशियों के लोगों के लिए प्रिय जनों से मुलाकात सुखद रहेगी। मेल-मिलाप के अवसर मिलेंगे। पिछले कार्यों की प्रशंसा होगी। कूटनीति से विरोधियों को संभालना होगा।

शुभ रंग- क्रीम (Cream)
शुभ अंक- 8

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को वार्ताओं में पूर्वानुमान का फायदा मिलेगा। लोगों को पहचानने की दक्षता से लाभान्वित होंगे। परिवार में स्वास्थ्य का मुद्दा हावी रह सकता है।

शुभ रंग- ऑरेंज (Orange)
शुभ अंक-1

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए वर्चस्व में वृद्धि होगी। कार्यों की गति तेज रखनी होगी। विवाह या प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। टीमवर्क से किए गए कार्य ज्यादा सफलता दे सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रीन (Green)
शुभ अंक-9

तुला राशि

तुला राशि वालों को विभिन्न प्रकार की घटनाओं कार्यों और व्यक्तियों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। विरोधी अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं।

शुभ रंग- कॉपर (Copper)
शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शेयर मार्केट या व्यवसाय में तत्काल के सौदों से लाभान्वित हो सकते हैं। शैक्षणिक व्यवस्था में वांच्छित सुविधा प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन (Golden)
शुभ अंक-3

धनु राशि

धनु राशि वालों को कार्य व्यवस्था पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए कूटनीति का सहारा लेना होगा। पिछले कार्यों की प्रशंसा होगी आर्थिक लाभ बढ़ेंगे।

शुभ रंग- ब्राउन (Brown)
शुभ अंक- 4

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए इंटरव्यू में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। पूर्ण मनोयोग से कार्य करने होंगे। व्यवसाय में शीघ्रता से लिए निर्णय लाभान्वित कर सकते हैं। यात्रा टालें।

शुभ रंग- कॉफी (Coffee)
शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

कुंभ राशियों वालों को अनुसंधान और खोजपूर्ण प्रवृत्तियां से उलझे मामले सुलझाने में सफलता मिलेगी। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी पर स्वास्थ्य के मामले में सावचेत रहना होगा।

शुभ रंग- पर्पल (Purple)
शुभ अंक-2

मीन राशि

मीन राशि के लिए पूरे मनोयोग से किए गए प्रयासों को निश्चित सफलता का समय है। विरोधियों की बातों को नजरअंदाज करना होगा। आर्थिक अनुशासन रखें।

शुभ रंग- लेमन येलो (Lemon Yellow)
शुभ अंक- 1

Published on:
08 Jul 2026 05:30 am