राशिफल

Horoscope Today 04 April 2021 : सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन पर बरसेगी आज सूर्य देव की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका हाल?

आज अष्टमी तिथि 02:59 AM, Apr 05 तक उसके बाद नवमी...

2 min read
Apr 03, 2021
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 04 April 2021

आज साल 2021 में अप्रैल का चौथा दिन यानि 04 अप्रैल की तारीख को रविवार Sunday का दिन है। रवि यानि सूर्य... ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। शरीर में यह आंख तो वहीं कुंडली में यह मान सम्मान व अपमान के कारक माने गए हैं। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान सूर्यनारायण हैं।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 04 April 2021,Sunday...
1. मेष राशि :-
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें।

2. वृषभ राशि-
वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। मकान बदलने से लाभ होगा।आपको किसी भी कीमत पर झुकना पसंद नहीं है, ऐसे में कार्य में बाधा संभव है।

3. मिथुन राशि-
अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

4. कर्क राशि-
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। छोटी सी गलती भी हानि का कारण बन सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा।

5. सिंह राशि-
शुभ समाचार मिल सकता है। आप हौसले से ही उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

6. कन्या राशि-
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

7. तुला राशि-
पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। कभी कभी अपनों से बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए।

8. वृश्चिक राशि-
आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है। आज अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी।

9. धनु राशि-
प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं, तो खतरा लेना होगा। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

10. मकर राशि-
अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

11. कुम्भ राशि-
परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है।

12. मीन राशि-
आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करें। निवेश शुभ रहेगा। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें।

Also Read
View All