आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 07:23 AM तक फिर अष्टमी...
आज साल 2020 की तारीख 08 नवंबर को रविवार sunday का दिन है। रवि यानि सूर्य... ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं हमारे जीवन में मिलने वाले सम्मान, अपमान आदि का कारण सूर्य को ही माना जाता है। वहीं कुंडली में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। इनका रंग केसरिया और रत्न माणिक्य है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान सूर्य नारायण हैं।
आज का विशेष : Today's Special 08 november 2020...
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि ( 07:23 AM तक फिर अष्टमी) व दिन रविवार ( 08 november 2020, sunday ) का है। इस दिन पुष्य नक्षत्र ( 08:46 AM तक फिर अश्लेषा ) रहेगा।
08 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : कोई नहीं
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:10 AM से 08:46 AM
: रवि योग : 06:10 AM से 08:46 AM
08 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 09:51:19 से 10:35:28 तक
: राहुकाल - 15:49:59 से 17:12:45 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 08 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 08 november 2020, sunday...
1. मेष राशि -
जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होने के बीच जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। सामजिक कार्यो में समिलित होंगे।
2. वृषभ राशि -
अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल न होने के साथ ही पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे थे वह आज कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, उचित होगा दूसरों को भी मौका दें।
3. मिथुन राशि -
अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्थों को प्रभावित करेंगे। लेकिन, क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाहत में कोई गलत कार्य न करें। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव।
4. कर्क राशि -
लम्बे समय से चली आ रही व्यापरिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग के बीच कर्ज से मुक्ति संभव।
5. सिंह राशि -
आज भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाए लाभ होगा।
6. कन्या राशि -
व्यापार विस्तार में सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता और आत्मविश्वास की कमी के कारण आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।
7. तुला राशि -
दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग है।
8. वृश्चिक राशि -
प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पूराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन आज न करें।
9. धनु राशि -
सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल होगी।
10. मकर राशि -
आज आलसी रवैये से दूर रहें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
11. कुम्भ राशि -
विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी।
12. मीन राशि -
पूरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होंगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग के बीच समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रो का सहयोग मिलेगा।