आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि...
आज साल 2020 की तारीख 10 नवंबर को मंगलवार tuesday का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना गया है। वहीं कुंडली में मंगल को पराक्रम व शरीर में रक्त का कारक माना गया है। इनका रत्न मूंगा है। इस दिन की कारक देव श्री हनुमान जी हैं। वहीं इस दिन शक्ति की देवी माता दुर्गा की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today's Special 10 november 2020...
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि ( 03:32 AM तक नवंबर 11 तक ) व दिन मंगलवार ( 10 november 2020, tuesday ) का है। इस दिन मघा नक्षत्र ( 07:56 AM तक फिर पूर्वाफाल्गुनी ) रहेगा।
10 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:20 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 12:28 AM, नवंबर 11 से 01:58 AM नवंबर 11
: सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई नहीं
: रवि योग : कोई नहीं
10 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 06:55:56 से 07:39:55 तक
: राहुकाल - 14:26:49 से 15:49:18 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 10 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 10 november 2020, tuesday...
1. मेष राशि -
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
2. वृषभ राशि -
कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।
3. मिथुन राशि -
कारोबार विस्तार के लिए उपयुक्त समय है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
4. कर्क राशि -
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंने के साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।
5. सिंह राशि -
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।अपने व्यवहार में नर्मी लाये। यात्रा के योग है।नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।
6. कन्या राशि -
किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।
7. तुला राशि -
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
8. वृश्चिक राशि -
तकनीकी खराबी के कारण आप की कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल की संभावना।
9. धनु राशि -
आप की पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।
10. मक़र राशि -
भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा।। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हे वह गलत सिद्ध होगी।
11. कुम्भ राशि -
कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।
12. मीन राशि -
तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है, समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।