राशिफल

Horoscope Today 11 november 2020 : आज का दिन है महत्वपूर्ण, जानें 12 राशियों में से किनका चमकेगा भाग्य

आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी...

3 min read
Nov 09, 2020
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 11 november2020

आज साल 2020 की तारीख 11 नवंबर को बुधवार wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में बुध को बुद्धि का कारक माना गया है। इनका रंग हरा रत्न पन्ना है। इस दिन की कारक देव श्री गणेश जी हैं।

आज का विशेष : Today's Special 11 november 2020...
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि ( 12:40 AM नवंबर 12 तक ) व दिन बुधवार ( 11 november 2020, wednesday ) का है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र ( 06:29 AM तक फिर उत्तराफाल्गुनी 04:25 AM नवंबर 12 तक ) रहेगा।

11 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
: अमृत काल : 09:50 PM से 11:18 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 04:25 AM नवंबर 12 से 06:13 AM नवंबर 12
: रवि योग : कोई नहीं

11 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 15:43:30 से 16:27:25 तक
: राहुकाल - 11:41:59 से 13:04:19 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 11 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

1. मेष राशि -
वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

2. वृषभ राशि -
संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी। आपमें से कुछ अपने कॅरियर को ले कर ईमानदारी नहीं बरत रहे हैं, सावधान हो जाएं नहीं तो तो बड़ा नुकासान हो सकता है।

3. मिथुन राशि -
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

4. कर्क राशि -
आपके हौंसले से ही आप उन्नति करेगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव हे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

5. सिंह राशि -
कार्यस्थल पर अधिकारियो से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

6. कन्या राशि -
बड़ों की बात भी मानें, लाभ होगा। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

7. तुला राशि -
आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। लेकिन, आज किसी से भी विवाद न करें और न ही अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। कुबुद्धि से हानि संभव है।

8. वृश्चिक राशि -
उत्तेजना से कार्य बिगड़ेगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं। प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के साथ ही पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी । पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेगे।

9. धनु राशि -
अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

10. मकर राशि -
कार्यप्रणाली में सुधार के चलते भय, चिंता और तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है।

11. कुम्भ राशि -
आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

12. मीन राशि -
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतो का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

Published on:
09 Nov 2020 08:57 pm
Also Read
View All