आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 05:59 PM तक फिर चतुर्दशी...
आज साल 2020 की तारीख 13 नवंबर को शुक्रवार friday का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना जाता है। कुंडली में शुक्र को भाग्य का कारक माना गया है। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी जी हैं। वहीं इस दिन मां संतोषी व देवी मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today's Special 13 november 2020...
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि ( 05:59 PM तक फिर चतुर्दशी ) व दिन शुक्रवार ( 13 november 2020, friday ) का है। इस दिन चित्रा नक्षत्र ( 11:06 PM तक फिर स्वाती ) रहेगा। आज धनतेरस 2020 के बाद नरक चौदस भी लग जाएगी।
13 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:20 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 05:27 PM से 06:52 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई नहीं
: रवि योग : कोई नहीं
13 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 12:47:54 से 13:31:40 तक
: राहुकाल - 10:20:11 से 11:42:15 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 13 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 13 november 2020, friday...
1. मेष राशि -
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।
2. वृषभ राशि -
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
3. मिथुन राशि -
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।
4. कर्क राशि -
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।
5. सिंह राशि -
किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।
6. कन्या राशि -
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
7. तुला राशि -
तकनीकी खराबी के कारण आप की कार्य लंबित होगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।
8. वृश्चिक राशि -
प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा।नौकरी में बदलाव की संभावना। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेगे।
9. धनु राशि -
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे थे, वह गलत सिद्ध होगा।
10. मक़र राशि -
शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका कोई अपना आप को धोखा दे सकता है।
11. कुम्भ राशि -
तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें, समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
12. मीन राशि -
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।