राशिफल

Horoscope Today 14 november 2020 : शनिवार को आकस्मिक लाभ और पदोन्नति के योग, जानें 12 राशियों में किसे मिलेगा भाग्य का साथ

आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 02:17 PM तक फिर अमावस्या...

3 min read
Nov 13, 2020
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 14 november2020

आज साल 2020 की तारीख 14 नवंबर को शनिवार saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। कुंडली में शनि को दंड के विधान के चलते दुख का कारक माना गया है। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन की कारक देवी स्वयं शनि महाराज जी हैं। वहीं इस दिन मां शनि ग्रह को संचालित करने वालीं देवी मां काली की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 14 november 2020...
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि ( 02:17 PM तक फिर अमावस्या ) व दिन शनिवार ( 14 november 2020, saturday ) का है। इस दिन स्वाती नक्षत्र ( 08:09 PM तक फिर विशाखा ) रहेगा। आज नरक चौदस 2020 के बाद दिवाली भी लग जाएगी।

14 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:20 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 12:26 PM से 01:50 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:14 AM से 08:09 PM
: रवि योग : कोई नहीं

14 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 11:20:34 से 12:04:15 तक
: राहुकाल - 08:58:33 से 10:20:29 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 14 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 14 november 2020, saturday...

1. मेष राशि -
दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।

2. वृषभ राशि -
आलस त्यागकर समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

3. मिथुन राशि -
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है ।

4. कर्क राशि -
आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

5. सिंह राशि -
आज मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तैल अर्पण करें रुके काम बनने के साथ हीसफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़े।

6. कन्या राशि -
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। विरोधियो से सावधान रहें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं।

7. तुला राशि -
आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट की संभावना के बीच उचित होगा कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।

8. वृश्चिक राशि -
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनो की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

9. धनु राशि -
जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है,सतर्क रहे।

10. मकर राशि -
आप के किए कार्यो से समाज के कुछ लोग नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

11. कुम्भ राशि -
आप की दिनचर्या बदलाव होगा।भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव।

12. मीन राशि -
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।

Published on:
13 Nov 2020 04:43 pm
Also Read
View All