आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि...
आज साल 2020 की तारीख 17 अक्टूबर को शनिवार saturday का दिन है। शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है। जबकि कुंडली में शनि को दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन राम भक्त श्री हनुमान व देवी मां काली की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today's Special 17 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि ( 09:08 PM तक फिर द्वितीया) व दिन शनिवार ( 17 October 2020, saturday ) का है। इस दिन चित्रा नक्षत्र ( 11:52 AM तक फिर स्वाति ) रहेगा। वहीं आज से शारदीय नवरात्रि 2020 भी शुरु हो रहीं हैं।
17 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:20 AM से 12:06 PM
: अमृत काल : 06:18 AM से 07:41 AM, 01:10 AM अक्टूबर 18 से 02:34 AM अक्टूबर 18
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 11:52 AM से 05:58 AM अक्टूबर 18
: रवि योग : -
17 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 11:20:03 से 12:06:07 तक
: राहुकाल - 08:50:21 से 10:16:43 तक
जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 17 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Today Rashifal - 17 October 2020, saturday...
1. मेष राशि -
नौकरी में तरक्की के आसार के बीच वित्तीय मामलों में दूसरो पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधो में नजदीकिया बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी रणनीति तैयार करें।
2. वृषभ राशि -
व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। किसी को भी समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर विचार कर लें।
3. मिथुन राशि -
व्यर्थ की चिंता को छोड़ अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
4. कर्क राशि -
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख की संभावना के साथ ही विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखि करने से अपना नुकसान संभव है।
5. सिंह राशि -
अपने व्यवहार और आचरण को बदलें। सब आप के हो जाएंगे। ध्यान रखें जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आप के साथ भी हो सकता है अत: अपनी भूल सुधारें, तो लाभ संभव।
6. कन्या राशि -
परिवार की खिलाफ जाकर जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिॅमेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लगने की आशंका है।
7. तुला राशि -
अपने कॅरियर को लेकर महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ो के आशीर्वाद करें। विदेश जाने में बाधा दूर हो सकती है।
8. वृश्चिक राशि -
आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों से दूर रहे अन्यथा, नुकसान आप का ही होगा। किसी को बिना मांगे अपनी राय न दे। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।
9. धनु राशि -
समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें, अन्यथा आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी।
10. मकर राशि -
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे,भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।
11. कुम्भ राशि -
पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। जरूरतमंद की मदद करने से रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव।वाहन पर धन खर्च होगा।
12. मीन राशि -
मन की बात कहने का ये उचित समय नहीं है। कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे।