राशिफल

आज का राशिफल : शनिदेव आज इन राशियों के लिए हुए शुभ, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि...

2 min read
Oct 23, 2020
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 24 October2020

आज साल 2020 की तारीख 24 अक्टूबर को शनिवार saturday का दिन है। सूर्य पुत्र शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वहीं कुंडली में यह दंड विधान के तहत दुख का कारक माना गया है। इनका रंग काला रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन बंजरंग बली हनुमान व माता काली की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 24 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि ( 06:58 AM तक फिर नवमी) व दिन शुक्रवार ( 24 October 2020, saturday ) का है। इस दिन श्रवण नक्षत्र ( 02:38 AM, अक्टूबर 25 तक ) रहेगा। वहीं आज शारदीय नवरात्रि 2020 का 8वां दिन है।

24 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:05 PM
: अमृत काल : 03:44 PM से 05:25 PM तक
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:01 AM से 02:38 AM अक्टूबर 25
: रवि योग : 02:38 AM अक्टूबर 25 से 06:02 AM अक्टूबर 25

24 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 11:19:17 से 12:04:42 तक
: राहुकाल - 08:51:40 से 10:16:50 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 24 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 24 October 2020, saturday...

1. मेष राशि -
मकान बदलने से लाभ होगा। किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। लेकिन, वाणी पर नियंत्रण रखें,अन्यथा कार्य में बाधा संभव है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा।

2. वृषभ राशि -
आप संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

3. मिथुन राशि -
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

4. कर्क राशि -
आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

5. सिंह राशि -
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

6. कन्या राशि -
मनमानी न करें, अपने से बड़ों की बात मानना फायदेमंद हो सकता है। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगें। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

7. तुला राशि -
आज न किसी से विवाद न करें, और न ही अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करें।यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा।

8. वृश्चिक राशि -
प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

9. धनु राशि -
बकाया वसूली के बीच यात्रा लाभकारी रहेगी। अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी।

10. मकर राशि -
परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

11. कुम्भ राशि -
आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

12. मीन राशि -
दिन की शुरुवात में आलस हावी रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

Published on:
23 Oct 2020 07:55 pm
Also Read
View All