
भोपाल. रविवार को आपका दिन कैसा रहेगा, यह सोच रहे हैं तो ठहरिए... हम आपके लिए पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन से बातचीत के आधार आज का राशिफल, जिससे आपको पता चलेगा कि आज आपको क्या हो सकता है फायदा और किस बात को लेकर रहना चाहिए सतर्क।
मेष: पं. चंदन श्याम नारायण का कहना है कि रविवार 18 दिसंबर के दिन मेष राशि के जातकों में भावुकता अधिक प्रभावी रहेगी। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज अभ्यास और करियर सम्बंधित क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने की संभावना है। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी और व्यवसाय में भी सफलता प्राप्त करने की संभावना है।
वृषभ : पं. चंदन का कहना है कि इस राशि के जातकों को आज के दिन पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद से बचना चाहिए। माता का स्वास्थ्य खराब रहने की आशंका है। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की भी इस दिन आशंका है। मध्याह्न के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।
मिथुन : मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज मित्रों और प्रियजनों के साथ भेंट की संभावना है। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरूचिकर घटनाओं से मन खिन्न हो सकता है।
कर्क : इस राशि के लोगों को रविवार को सतर्क रहने की जरूरत है, आज कर्क राशि के जातकों के बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतना चाहिए, नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतने की भी जरूरत है। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।
सिंह: रविवार 18 दिसंबर के दिन सिंह राशि के लोग दूसरों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।
कन्याः कन्या राशि वालों को 18 दिसंबर को मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस न जाएं, इसका ध्यान रखने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में पड़ने से बचें, आज के दिन एकाग्रता में कमी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य की चिंता करें, धन सम्बंधित लेन-देन का ध्यान रखें।
तुला: तुला राशि वाले जातकों को अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज के दिन घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिल सकते हैं। पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः जानिए सफला एकादशी व्रत कथा, सुनने से मिलता है यह फल
वृश्चिक : इस राशि के जातक का दोस्तों के साथ मेलजोल का योग है, इनके लिए आज का दिन लाभदायी है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और फंसे धन की वापसी की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।
धनु: इस राशि के व्यक्ति को घर से अच्छी खबर मिलेगी। जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ की संभावना है।
मकर : अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य की चिंता करने की जरूरत है। मकर राशि वालों को आज के दिन सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहने की जरूरत है, मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें तो अच्छा।
कुम्भ: समय से पहले आप का कोई भी काम नहीं बनेगा, इसलिए अपनी बारी का इंतजार करने की जरूरत है। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास हो सकता है, सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी हो सकता है, जो आपकी चिंता को कम कर देगा।
मीन : आज संतों के दर्शन से लाभ हो सकता है। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। प्रवास या पर्यटन का भी योग बन रहा है।