अंकज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- जीवन में आई निरसता को दूर करने के लिए किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों का रूखा व्यवहार मन को वेदना पहुंचाएगा।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।
अंक 02- काल परिस्थिति को देखते हुए नौकरी पैशा व्यक्तियों को नौकरी में आए परिवर्तन का समय रहते लाभ ले लेना चाहिए। अतिरिक्त आय के चक्कर मे अपने फर्ज से विमुख न हों।
अनुकूलता के लिए- दानकर्म करने मे सुपात्र का चयन करें।
अंक 03- व्यस्तता से भरी जिंदगी के कारण घर बैठे आए सत्संगो का लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे। भाग्य की प्रबलता उच्च शिक्षा के क्षेत्र मे बहुत ऊपर तक लेकर जाएगी।
अनुकूलता के लिए- घर मे सुघंधित द्रव्य का छिड़काव करें।
अंक 04- नई योजना को पूरा करने के लिए समय बर्बाद न करते हुए दिमाग का समुचित उपयोग करें। हठ धर्मिता के कारण परोपकार के कार्यो मे बनी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- क्रोध में आने से बचकर रहें।
अंक 05- कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझने के कारण अपने मुल्यवान समय का सदुपयोग नही कर पाएंगे। निजी संबंधो में दोनो को एक दुसरे का ध्यान रखते हुए रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातः काल घर मे धार्मिक पुस्तक का पठन करें।
अंक 06- लगातार काम करने से आई निरसता को दूर करने के लिए कुछ समय बाहर जाने का निर्णय लेना होगा। परिवार के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- आंवले के वृक्ष के समीप घी का दीपक लगाएं।
अंक 07- तेजी मंदी के कारोबार में सौदों को लंबे समय के लिए अटकाकर रखना अपने हित में रहेगा। सांसारिक बंधनो में जकडे़ होने से पूजन कर्म को ठीक ढंग से नही कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।
अंक 08- मन के विचलित रहने से कार्यालय के महत्वपूर्ण कार्यो में गलती की संभावना को देखते हुए थोड़े दिन के लिए ठहराव दे दें। मन में उत्साह कार्यक्षमता में वृद्धि करेगा।
अनुकूलता के लिए- असत्य वचन बोलने से बचें।
अंक 09- काम में ईमानदारी व स्व अनुशासन के कारण अपने वरिष्ठों द्वारा सम्मान के पात्र बनेंगे। लोह धातु से बचकर कार्य करने होंगे अन्यथा चोट लगने की संभावनाए बनती है।
अनुकूलता के लिए- नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।