राशिफल

अंकज्योतिष 12 मार्च 2019: काले श्वान को खिला दें ये चीज़, होने लगेगी धनवर्षा

अंकज्योतिष के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2 min read
aaj ka ankjyotish
अंकज्योतिष 12 मार्च 2019: काले श्वान को खिला दें ये चीज़, होने लगेगी धनवर्षा

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- आम बोलचाल की भाषा मे मर्यादाओ का पालन करते हुए चलना होगा अन्यथा किसी से झगड़ा हो सकता है। नौकरो से मिला सहयोग कार्यस्थल की चिंताओ को कम करेगा।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में 11 निंबुओं की माला चढ़ाए।

अंक 02- जीवन की आपाधापी मे वाहनो की गति पर नियंत्रण रखना अवष्यंमभावी हो जाएगा। अपनो के द्वारा मिला छलावा व बाहरी व्यक्ति के द्वारा सहायता मन को उद्वेलित करेगी।
अनुकूलता के लिए- भगवान को भोग लगाने के पश्चात भोजन ग्रहण करें।

अंक 03- जनसेवा के कार्यो मे मिला सम्मान आगे ओर अच्छे काम करने के लिए उत्साह में वृद्धि करेगा। दूसरों के बजाए स्वविवेक से लिए गए निर्णय मे अपेक्षाकृत अधिक सफल रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल का अपव्यय करने से बचें।

अंक 04- रिश्तेदारी मे आए किसी शुभ प्रसंग मे भाग लेने का मौका मिल सकता है व लघु यात्रा करना पड़ सकती है। किसी नव निर्माण के लिए किए गए प्रयास सफल होने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- तय समय पर कार्य पूर्ण करने की कोशिश करें।

अंक 05- ऋण चुकाने का संकट पुरे समय परेशान रखेगा। मुकदमे में विपरीत पक्ष के हावी होने से भविष्य में होने वाले नुकसान के मद्देनजर माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देंगी।
अनुकूलता के लिए- काले श्वान को तेल लगी रोटी खिलाएं।

अंक 06- पहले से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निराश न हो व आर्युवेद को अपनाने का प्रयास करें। विवेकपूर्ण निर्णय लेने से रिश्तेदारी में मान प्रतिष्ठा मे बढ़ोतरी होगी।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर मे चैमुखी दीपक लगाए ।

अंक 07- मन न लगने की स्थिति में परिवार के महत्वपूर्ण कार्यो को बतौर प्रयोग के न करें अन्यथा बड़ा नुकसान संभव है। काल परिस्थिति अपने पराए के मध्य भेद करना सिखा देगी।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 08- अनुभवहीनता के चलते घरेलु काम में मशीनों का उपयोग करने की जरूरत से बचें। अति विकट परिस्थिति मे भाई बहनो का साथ बड़ी अपमानजनक घटना से बचाए रखेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातः काल कुछ देर प्रभु स्मरण करें।

अंक 09- खाने पीने में अरूचि परिवार के सदस्यों को चिंता मे डाल देगी। किसी अच्छे सृजनात्मक कार्यो मे खूब धन खर्च होगा। पैतृक कारोबार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- दुध मिश्रित जल से भोलेनाथ का अभिषेक करें।

Updated on:
11 Mar 2019 04:50 pm
Published on:
11 Mar 2019 04:50 pm