राशिफल

April 2026 Grah Gochar: मासिक राशिफल अप्रैल 2026: मंगल-शुक्र समेत 5 ग्रहों का महा गोचर, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

April 2026 Grah Gochar: अप्रैल 2026 अपने साथ एक अलग ही ऊर्जा लेकर आ रहा है। ज्योतिष के अनुसार इस महीने कई प्रमुख ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिससे कई शुभ योग बनेंगे। खास बात यह है कि मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र की स्थिति मिलकर ऐसे संयोग बना रही है, जो कई राशियों के लिए तरक्की और बदलाव के संकेत दे रहे हैं।
2 min read
Mar 27, 2026
Monthly Horoscope April 2026, Mesh rashi April month, monthly horoscope, monthly horoscope 2026 hindi,
अप्रैल का मासिक राशिफल 2026|Freepik

April 2026 Grah Gochar: अप्रैल 2026 का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास और प्रभावशाली रहने वाला है। इस दौरान मंगल, बुध, सूर्य और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रहों के परिवर्तन से कई शुभ राजयोग बनेंगे। महीने की शुरुआत में मंगल का मीन राशि में गोचर शनि और सूर्य के साथ युति कर मंगादित्य राजयोग बनाएगा। वहीं बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग और सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। इसके अलावा शुक्र का अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करना भी अत्यंत शुभ फलदायी माना जा रहा है, जिससे कई राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Monthly Horoscope April 2026: ग्रहों की चाल और शुभ योगों का असर

महीने की शुरुआत में मंगल का मीन राशि में प्रवेश होते ही एक मजबूत स्थिति बनती है। सूर्य और शनि के साथ इसकी युति मंगळादित्य योग का निर्माण करती है, जो साहस और निर्णय क्षमता को बढ़ाती है। इसके बाद बुध का गोचर बुधादित्य योग बनाकर बुद्धि और संवाद क्षमता को मजबूत करेगा। 14 अप्रैल के बाद सूर्य का मेष में प्रवेश और शुक्र के साथ युति, जीवन में आकर्षण और सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। वहीं 19 अप्रैल को शुक्र का वृषभ में प्रवेश विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है।

करियर और धन की स्थिति

यह महीना कई लोगों के लिए करियर में नई दिशा देने वाला हो सकता है। मेष, वृषभ और सिंह राशि के लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नई जिम्मेदारियां और अवसर सामने आ सकते हैं। हालांकि मिथुन और मकर राशि वालों को खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि आमदनी के मुकाबले खर्च बढ़ सकते हैं।

रिश्तों में बदलाव और भावनात्मक स्थिति

रिश्तों के लिहाज से भी यह महीना खास है। कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों के पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं और रिश्तों में मिठास लौट सकती है। वृषभ राशि के अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं कुंभ और धनु राशि वालों को अपने व्यवहार और भावनाओं पर थोड़ा संयम रखना होगा।

स्वास्थ्य और दिनचर्या

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मकर और मीन राशि के लोगों को थकान और तनाव से बचने की जरूरत है। इस समय खुद को संतुलित रखना और नियमित दिनचर्या अपनाना फायदेमंद रहेगा।

किन राशियों की चमकेगी किस्मत

इस महीने वृषभ, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए खास मौके बन रहे हैं। इन राशियों को करियर, धन और रिश्तों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

Published on:
27 Mar 2026 02:56 pm