राशिफल

Video Rashifal : कर्क, सिंह, तुला ,वृश्चिक व मीन को होगा लाभ, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज तारीख 22 अक्टूबर 2020 को बृहस्पतिवार / गुरुवार thursday का दिन...

2 min read
Oct 22, 2020
astrological video 22 October 2020 aaj ka video horoscope rashifal

आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि ( 07:39 AM तक फिर सप्तमी) व दिन बृहस्पतिवार ( 22 October 2020, thursday ) का है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र ( 12:59 AM, अक्टूबर 23 तक ) रहेगा। वहीं आज से शारदीय नवरात्रि 2020 का पांचवा दिन है।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 22 October 2020, thursday...

1. मेष राशि - आपकी कार्यशैली में बदलाव के चलते लाभ के अवसर हाथ आएंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नए वाहन का सुख संभव। परिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

2. वृषभ राशि - आज दिन ठीक नहीं है,संभल कर रहें। नौकरी में तबादला की संभावना के बीच राजकीय कोप को झेलना पड़ सकता है। नेत्र सम्बंधित पीड़ा रह सकती है। लेकिन धर्म में रुचि रहने से यात्रा सफल रहेगी। साथ ही वैवाहिक बाधा दूर होगी।

3. मिथुन राशि - आगे बढ़ने के लिए आपको संकुचित विचार धारा से बाहर आना होगा, इसके तहत पहले अपनी मानसिकता बदलें। आज जमानत के कार्य न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे।

4. कर्क राशि - आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। लेकिन,परिवार में विवाद न करें। साथ ही जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

5. सिंह राशि - आप व्यर्थ चिंता छोड़े और सेहत पर ध्यान दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुसंगति से हानि की संभावना के बीच विरोधी सक्रिय रहेंगे।

6. कन्या राशि - आप अभी अपने समय का इंतजार करे। जल्दबाजी में गलत निर्णय परिणाम बदल सकते हैं। वाद-विवाद से क्लेश संभव है। शारीरिक पीड़ा रहेगी। आपके सम्पर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।

7. तुला राशि - दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। संत दर्शन की संभावना के बीच नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। लेकिन, भय व चिंता हावी रहेंगे। साथ ही संतान के भविष्य की चिंता भी रहेगी।

8. वृश्चिक राशि - आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। भवन भूमि में निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। लेकिन, माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।

9. धनु राशि - आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

10. मकर राशि - अपने चतुर्य से आप काम बनवा लेंगे। किसी व्यक्ति विशेष पर आकर्षित होंगे। शरीर कष्ट संभावना के बीच भय व ‍चिंता हावी रहेंगे। फालतू खर्च होगा। परिवारिक कलह से बचें। जोखिम न लें, हानि संभव है।

11. कुम्भ राशि - अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते हैं उतना ही विलंब होगा। आर्थिक कष्ट सताएंगे। लेकिन,यात्रा सफल रहने के साथ ही निवेश शुभ रहेगा।

12. मीन राशि - आप की मन चाही वस्तु मिलने से प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। पिता के साथ व्यवहार मधुर होंगे, वाहन से सम्बंधित समस्या का समाधान होगा। लेकिन, पेट के रोग से पीड़ित रहेंगे।

Published on:
22 Oct 2020 10:55 am
Also Read
View All